{"_id":"64d60a9c573b2ca345076bc3","slug":"yami-gautam-talks-about-pankaj-tripathi-akshay-kumar-omg-2-says-its-my-first-film-on-big-screen-after-pandemic-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yami Gautam: 'ओएमजी 2' की रिलीज पर यामी गौतम की खुशी का ठिकाना नहीं, बोलीं- महामारी के बाद...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Yami Gautam: 'ओएमजी 2' की रिलीज पर यामी गौतम की खुशी का ठिकाना नहीं, बोलीं- महामारी के बाद...
Fri, 11 Aug 2023 03:52 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 11 Aug 2023 03:52 PM IST
सार
बता दें कि 'लॉस्ट', 'ए थर्सडे', 'चोर निकल के भागा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं यामी गौतम का कहना है कि 'ओएमजी 2' कोविड महामारी के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली उनकी पहली फिल्म है।
विज्ञापन
यामी गौतम
- फोटो : social media
विस्तार
फिल्म 'ओएमजी 2' आखिर आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार के अलावा अभिनेत्री यामी गौतम भी अहम रोल में नजर आई हैं। इस फिल्म को लेकर यामी बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी खुशी का इजहार किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि वह इसलिए भी बेहद खुश हैं, क्योंकि कोविड महामारी के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हुई उनकी यह पहली फिल्म है।
विज्ञापन
बोलीं- इस खुशी की तुलना नहीं
बता दें कि 'लॉस्ट', 'ए थर्सडे', 'चोर निकल के भागा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं यामी गौतम का कहना है कि 'ओएमजी 2' कोविड महामारी के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली उनकी पहली फिल्म है। यामी का कहना है, 'तीन साल के बाद थिएटर में फिल्म रिलीज होने पर वास्तव में खुशी महसूस हो रही है। महामारी की चपेट में आने के बाद बड़े पर्दे पर यह मेरी पहली फिल्म है और इसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।
विज्ञापन
OMG 2 Review: न्यू मिलेनियल्स के लिए नए दौर की एक सटीक फिल्म, सेंसर बोर्ड की बुद्धिमता पर लगा सवालिया निशान
विज्ञापन
शूटिंग का अनुभव किया साझा
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'बड़े पर्दे पर खुद को देखने की जो खुशी होती है, उसकी न तो किसी से तुलना की जा सकती है और न ही उसे बताया जा सकता है। 'ओएमजी 2' की शूटिंग करना वास्तव में शानदार अनुभव रहा। मुझे दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
#AskSRK: 'जिंदा बंदा गाना आप पर सूट नहीं करेगा', फैन के इस सवाल का किंग खान ने दिया मजेदार जवाब
बतौर मॉडल की करियर की शुरुआत
बता दें कि यामी गौतम ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की। इसके बाद वह 'चांद के पार चलो' और 'ये प्यार ना होगा कम' जैसे टीवी शो में नजर आईं। 2012 में उनकी पहली हिंदी फिल्म 'विकी डोनर' आई। वह 'बदलापुर', 'काबिल', 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'बाला' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बात 'ओएमजी 2' की करें तो इस फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है।
Dream Girl 2: ‘ड्रीम गर्ल 2’ के निर्देशक पर लगा कहानी चोरी का आरोप, जानिए किस फिल्म से जुड़ा है पूरा मामला