फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   women condition in film industry

‘फिल्मों में महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करने की इजाजत नहीं’

Thu, 14 Mar 2019 02:57 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 14 Mar 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
women condition in film industry
vaani tripathi
मुंबई में चल रहे फिक्की फ्रेम्स के दूसरे दिन फिल्मों को सेंसर सर्टिफिकेट देने की प्रक्रिया, कश्मीर में शूटिंग और छोटे बजट की फिल्मों के बीते साल किए गए बड़े धमाल पर चर्चा हुई। फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य वाणी त्रिपाठी ने कहा, ‘भारतीय सिनेमा में नए फिल्ममेकर्स की एक पूरी नई पीढ़ी आ चुकी है जिसे कहानियां कहने के लिए बनावटीपन की जरूरत नहीं होती।'
विज्ञापन


'देश के अलग अलग ग्रामीण क्षेत्रों से आए ये फिल्ममेकर्स उन कहानियों को चुन रहे हैं, जो उनके करीब हैं।’ महिलाओं को वस्तु के रूप में परदे पर पेश करने के सवाल पर वाणी ने सख्त लहजा अपनाते हुए कहा, ‘फिल्मों में महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करने के सेंसर बोर्ड का हर सदस्य सख्त खिलाफ है और हम ऐसी फिल्मों को पास नहीं होने देंगे।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिल्मों का प्रमाणन एक सामाजिक प्रक्रिया है। फिक्की फ्रेम्स में इसके अलावा दिव्या दत्ता, नितिन कक्कड़ और सिद्धार्थ आनंद कुमार ने जम्मू कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग को लेकर हुई चर्चा में हिस्सा लिया। सबसे दिलचस्प चर्चा फिक्की फ्रेम्स में हुई छोटी फिल्मों के बड़े धमाल को लेकर। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बधाई हो बनाने वाली कंपनी जंगली पिक्चर्स की प्रीति साहनी ने कहा कि बॉक्स ऑफिस की कामयाबी सिर्फ एक सूत्र पर निर्भर करती है और वह है दर्शकों की पसंद। दर्शकों की पसंद हिंदी फिल्मों को लेकर बदल रही है। स्त्री, बधाई हो, अंधाधुन और सूरमा जैसी फिल्मों की कामयाबी यही बताती है। इस चर्चा में बधाई हो के निर्देशक अमित श्रमा, स्त्री के निर्माता राज निदिमोरू व कृष्णा डीके, सोनी पिक्चर्स इंडिया के एमडी विवेक कृष्णानी और वॉयकॉम 18 के सीओओ अजित अंधारे ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed