{"_id":"d94a7fd146a3be64a82810d9983ccabd","slug":"will-salman-khan-invite-kaitrina-kaif","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या 27 को कैटरीना को बुलाएंगे सलमान?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या 27 को कैटरीना को बुलाएंगे सलमान?
अमर उजाला,मुंबई
Updated Sun, 22 Dec 2013 07:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बॉलीवुड गलियारों में बड़ा प्रश्न बनने लगा है। कैटरीना सलमान के जन्मदिन पर शामिल होती हैं या नहीं।
विज्ञापन
इस बार भी सलमान खान अपना जन्मदिन (27 दिसंबर) धूमधाम से मनाने की सोच रहे हैं। उनकी पार्टी में शामिल होने वालों की लिस्ट में आमिर खान, किरण राव, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर, फरहान अख्तर, डेविड धवन, सूरज बडज़ात्या, निखिल आडवाणी, गोविंदा, हिमेश रेशमिया, अर्जुन कपूर और बिपाशा बसु आदि हस्तियों का नाम शामिल है।
सबकी नजरें इस ओर लगी हैं कि अब की सलमान की बर्थडे पार्टी के लिए कैटरीना को आमंत्रित किया जाता है या नहीं? जानकारों का कहना है कि रणबीर कपूर से नाम जुडऩे के बाद सलमान खान की लिस्ट से कैट का नाम कटना तय है।
विज्ञापन
वे करण जौहर के शो कॉफी विथ करण में भी कैट के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। खबर तो यहां तक है कि कैट सलमान के बर्थडे से पहले ही यूके के लिए उड़ान भर लेंगी।
विज्ञापन
बाद में वे रणबीर के साथ लॉस एंजिलिस में नया साल मनाएंगी। खैर, जहां तक सल्लू के बर्थडे सेलिब्रेशन का सवाल है, तो अब की यह आयोजन पनवेल वाले फार्महाउस में होगा।
सलमान खान अपने फार्महाउस 25 दिसंबर को ही चले जाएंगे और 31 दिसंबर तक वहां रहेंगे। वे छह दिन अपने ही तरीके से जीना चाहते हैं। पिछली बार भी वे फार्महाउस पर ही बर्थडे मनाना चाहते थे, लेकिन आखिरी वक्त में कैंसिल कर दिया गया। बाद में बांद्रा के अपार्टमेंट में ही यह आयोजन हुआ।