फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Will salaman can towel dance to Arpita wedding

जानिए अर्पिता की शादी में क्या होगा खास?

Mon, 17 Nov 2014 04:22 PM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
Will salaman can towel dance to Arpita wedding

सलमान अपनी बहन अर्पिता की शादी को खास बनाने के लिए खास तौर से बनाये गये फ्लोर पर तौलिया डांस करेंगे। इसके लिए फलुकनामा पैलेस में विशेष तौर पर डांस फ्लोर भी बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके लिए अर्पिता के भाईयों की तिकड़ी सलमान, अरबाज और सोहेल फिल्म निर्माता साजिद नाडियावाल के साथ कई बार रिर्हसल कर चुके हैं।

इसके लिए दबंग खान के पसंदीदा गानों को चुना गया है। इसमें 'मुझसे शादी करोगी', 'हुड़-हुड़ दबंग', 'जीने के हैं चार दिन', 'चलती है क्या नौ से बारह' के अलावा 'जय हो' का टाइटल ट्रैक शामिल है।

विज्ञापन

600 बाउंसरों से घिरी होगी मैरिज पार्टी

Will salaman can towel dance to Arpita wedding

सलमान की बहन अर्पिता की शादी हो और दबंग अंदाज न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। दबंग खान ने बहन की मैरिज पार्टी के लिए 600 बाउंसरों को तैनात किया है। जो वहां आने वाली भीड़ को सम्हालेंगे। सल्लू इसके अलावा राज्‍य सरकार ने भी चाक-चौबंद व्यवस्‍था इस वीआईपी पार्टी के लिए की है।

वैसे तो पार्टी में नामचीन लोग ही शामिल होंगे। फिर भी सल्लू मैरिज पार्टी में किसी तरह की खलल नहीं चाहते। वहीं स्‍थानीय निवासियों में इस वीआईपी पार्टी को लेकर जिज्ञासा बनी हुई है।

101 डायनिंग हॉल्स में परोसे जायेंगे लजीज व्यंजन

Will salaman can towel dance to Arpita wedding

अर्पिता की मैरिज पार्टी में आये मेहमानों के लिए 101 डायनिंग हॉल्स में सैकड़ों लजीज व्यंजन परोसे जायेंगे। इसके लिए खान फेमिली ने पूरे ताज फलकनुमा को दो दिनों के लिए बुक कराया है।

पार्टी में हैदराबादी बिरयानी, हलीम और पत्थर का गोश्त जैसे लजीज पकवान मेहमानों को परोसे जाएंगे। पार्टी के नॉर्मल रेसिपीज के अलावा खास तौर पर 'कच्चे गोश्त की बिरयानी' और 'हलीम' को डिनर मेन्यू में शामिल किया गया है। इसके लिए होटल के 101 डायनिंग हॉल्स को खास तौर पर सजाया गया है।

ताज फलकनुमा हैदराबाद के सातवें निजाम महबूब अली खान के महल फलकनुमा को ही मॉडिफाइड करके तैयार किया गया है। ताज ग्रुप ऑफ होटल्स ने इसे 2010 में लग्जरी होटल में तब्दील कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed