फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   will deepika through new year party

इस साल की सबसे बड़ी पार्टी देगा कौन?

Thu, 12 Dec 2013 03:11 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Thu, 12 Dec 2013 03:11 PM IST
विज्ञापन
will deepika through new year party
साल 2013 बीतने की तरफ बढ़ चुका है और फिल्म इंडस्ट्री में सवाल उठ रहा है कि इस बार सबसे बड़ी पार्टी किसे देनी चाहिए?
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि सबसे बड़ी पार्टी की बात अगर बनती है तो दीपिका पादुकोण को यह काम करना चाहिए! दीपिका के दोस्त उनसे लगातार पार्टी की मांग कर रहे हैं।

कारण...? इस साल एक के बाद एक चार बड़ी और कामयाब फिल्में उनके खाते में जुड़ीं। विश्लेषक उन्हें बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन तक बताने लगे हैं।

उम्मीद की जा रही है कि रेस-2, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस और गोलियों की रासलीलाः राम-लीला में दीपिका की सफलता की कहानी अभी आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


वैसे खास बात यह रही कि दीपिका की फिल्में एक के बाद एक कामयाब होती रहीं, मगर उन्हें पार्टी करने का वक्त नहीं मिला। इस समय भी वह निर्देशक फराह खान की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की शूटिंग में बिजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे दीपिका के नजदीकियों का भी कहना है कि वह साल के अंत में बड़ी पार्टी का आयोजन करना चाहती हैं, परंतु वक्त तो मिले। अगर उन्होंने पार्टी दी तो हर उस शख्स को बुलाएंगी, जिसका हाथ उनकी सफलता में है।

यह पूरा साल दीपिका के नाम रहा है। चाहे ये जवानी है दीवानी की नैना हो, चाहे चेन्नई एक्सप्रेस की दक्षिण भारतीय लड़की हो या फिर गोलियों की रासलीला की तीखी मिर्ची! दीपिका ने अपने परफॉरमेंस से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।


वे हर फिल्म में पिछली फिल्म से बेहतर नजर आईं। यही नहीं, हाल के समय में संभवतः पहली बार हुआ कि हीरोइन का नाम हीरो से पहले पर्दे पर चमका।

चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख से पहले दीपिका का नाम दिखाई देता है। दीपिका के प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि की कि चारों तरफ से उनके दोस्तों की जोरदार पार्टी की मांग उठ रही है। देखना होगा कि दीपिका को पार्टी का वक्त मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed