{"_id":"1f4ff010481ab3a5327c32b0f2b4ea00","slug":"why-ranbir-kapoor-meet-kaitreena","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी तीसरे की वजह से मिले रणबीर-कैटरीना ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किसी तीसरे की वजह से मिले रणबीर-कैटरीना
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ दोबारा मिल रहे हैं। जानिए इनके मिलने के पीछे की कहानी क्या रही?
विज्ञापन
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के एक बार फिर से साथ होने और शादी की तैयारियों की चर्चाओं के बीच सवाल उठा है कि आखिर कौन वह भला आदमी है जिसने उनका पुनर्मिलन कराया?
सूत्र खबर लाए हैं कि रणबीर को कैटरीना से मिलाने के पीछे निर्देशक अयान मुखर्जी का हाथ है। अयान दोनों के बहुत अच्छे दोस्त हैं। बताया जा रहा है कि नए साल पर हुए ब्रेक-अप के बाद जब रणबीर बहुत परेशान थे तो उन्हें अयान ने सहारा दिया।
विज्ञापन
अयान ने ही रणबीर को समझाया कि उन्हें अब लड़कियों के पीछे भागना बंद करके केवल कैटरीना पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि वही उनके लिए बनी हैं। इस बीच अयान कैटरीना से भी मिल कर उन्हें समझाते रहे कि रणबीर भले ही स्टार हो, लेकिन वह साधारण इंसान है।
विज्ञापन
दूसरों की तरह उसे भी शादी से डर लगता है क्योंकि शादी के बाद हर तरह की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसलिए उन्हें तुरंत शादी करने की जिद छोड़ कर रणबीर को थोड़ा वक्त देना चाहिए।
आखिरकार अयान ने अपने घर पर रणबीर-कैटरीना की मुलाकात कराई और बातचीत में तय किया कि दोनों 2015 में शादी करेंगे। खैर, शादी दूर है इसलिए अब सगाई की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि कैटरीना चाहती हैं, सगाई तो इसी साल हो।