कमउम्र लड़कों का साथ नहीं चाहतीं ऐश्वर्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब यह बात साफ हो चुकी है कि ऐश्वर्या राय बच्चन मां बनने के बाद बड़े पर्दे पर कमबैक के लिए तैयार है। निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता की ‘जज्बा’ से उनकी वापसी होगी। जिसमें इरफान खान और जॉन अब्राहम जैसे सीनियर कलाकार होंगे।
लेकिन एक खबर यह भी आ रही है कि ऐश्वर्या अपनी वापसी में नए ऐक्टरों के साथ काम नहीं करना चाहतीं। इसका कारण क्या है यह लोग नहीं समझ पा रहे हैं, मगर पता चला है कि जब ऐश्वर्या कमबैक की योजना बना रही थीं तो कई निर्देशकों ने उनके सामने अलग-अलग ऑफरों की झड़ी लगा दी थी।
नए एक्टरों से गईं बिदक
इनमें से निर्देशक श्रीराम राघवन की स्क्रिप्ट ऐश्वर्या को पसंद आ गई थी। उन्होंने हां कह दी थी, परंतु जब इस पूर्व विश्व सुंदरी को पता चला कि उनके अलावा बाकी सभी नए ऐक्टर होंगे तो उन्होंने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया।सूत्रों के मुताबिक राघवन ने ऐश्वर्या को ‘बदलापुर’ ऑफर की थी।
फिल्म की शूटिंग हाल में पूरी हुई है और इसे अगले साल रिलीज करने की योजना है। सूत्रों का कहना है, ‘फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ कर ऐश्वर्या बहुत उत्साहित थीं मगर जैसे ही उन्हें बाकी स्टारकास्ट का नाम बताया गया, उन्होंने कदम पीछे खींच लिए।’
वरूण का साथ मंजूर नहीं
इस फिल्म में वरुण धवन, हुमा कुरैशी, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और यमी गौतम हैं। ऐश्वर्या अपने से युवा पीढ़ी के इन ऐक्टरों के साथ काम करने में खुद को सहज नहीं पा रही थीं।
अतः उन्होंने फिल्म को ना कह दी। यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म में ऐश्वर्या का किरदार ग्रे शेड लिए हुए था, जिसकी आड़ लेकर इस सुंदरी ने रावघव से प्यार से कहा कि शायद हम अगली फिल्म में साथ काम कर सकेंगे। यह बात अलग है कि कई ज्यादा उम्र की नायिकाएं इस बात का प्रयास करती हैं कि उनका हीरो कम उम्र का हो।