फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   who is chandu champion matka king ratan khatri his story will be seen in upcoming web series deets inside

Ratan Khatri: कौन हैं 'चंदू चैंपियन' के मटका किंग? 70 के दशक में कमाते थे लाखों, ओटीटी पर जल्द दिखेगी कहानी

Tue, 18 Jun 2024 08:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 18 Jun 2024 08:00 AM IST
सार

कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है, जिसमें कई वास्तविक घटनाओं के साथ कुछ ऐसे व्यक्तित्व को भी दिखाया गया है, जो 60 और 70 के दशक में काफी ज्यादा चर्चा में रहा करते थे। इस फिल्म में मटका किंग के नाम से मशहूर रतन खत्री की भी झलक लोगों को देखने को मिली है। आइए जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन
who is chandu champion matka king ratan khatri his story will be seen in upcoming web series deets inside
चंदू चैंपियन, रतन खत्री - फोटो : एक्स

विस्तार

कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म चंदू चैंपियन इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। यह फिल्म मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। इसमें, युद्ध नायक से पैरालंपिक चैंपियन बनने तक के उनके सफर को दिखाया गया है। यह फिल्म 60 के दशक की शुरुआत से लेकर मुरलीकांत के अब तक जीवन को दर्शाती है। इस फिल्म में कई वास्तविक घटनाएं और ऐतिहासिक व्यक्तित्व को भी शामिल किया गया है। ऐसा ही एक किरदार रतन खत्री का भी है, जो द्शकों से जुआ खेलने वाले लोगों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय थे। फिल्म में उनकी कहानी ने लोगों का ध्यान खींचा है।

विज्ञापन

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी की शादी को लेकर उत्साहित हैं ताहा शाह, होने वाले पत्नी-पत्नी को दिया आशीर्वाद

विज्ञापन

चंदू चैंपियन में दिखी मटका किंग की झलक

फिल्म में मुरलीकांत पेटकर 1965 के भारत-पाक युद्ध में घायल होने के बाद लकवाग्रस्त हो जाते हैं। उन्हें मुंबई (तब के बॉम्बे) के एक सैन्य अस्पताल में ले जाया जाता है। जहां, उन्हें टोपाज (राजपाल यादव) के रूप में एक देखभाल करने वाला अस्पताल का परिचारक मिलता है, जिसे जुआ खेलने की लत है। फिल्म में मुरलीकांत को टोपाज को जुआ खेलने के लिए पैसे देते हुए दिखाया गया है। इसके बाद के सीन में रतन खत्री को मटका किंग के रूप में मुख्य अतिथि के रूप में पेश किया गया है।

कौन थे रतन खत्री

रतन खत्री के बारे में बात करें तो उनके बारे में इंटरनेट पर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। वह सिंध के रहने वाले थे और विभाजन के बाद भारत आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉम्बे में बसने के बाद उन्होंने 1960 के दशक में शहर में मटका के रूप में संगठित जुए की शुरुआत की। 70 के दशक तक वह शहर के जुए के सरगना बन गए थे, हर दिन लाखों रुपये कमाते थे। इस वजह से उन्हें बॉम्बे का मटका किंग कहा जाने लगा था। 1975 में आपातकाल घोषित होने के बाद वह जेल भी गए। रतन खत्री ने 90 के दशक में मटका व्यवसाय से संन्यास ले लिया था। साल 2020 में उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन

ओटीटी पर दिखेगी मटका किंग की कहानी
रतन खत्री की कहानी को जल्द ही लोगों के सामने पेश करने की जोर शोर से तैयारी की जारी है। उनके उत्थान और पतन से प्रेरित  एक वेब सीरीज पर तेजी से काम चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सीरीज उनके जीवन से प्रेरित एक काल्पनिक कहानी होगी। मटका किंग में विजय वर्मा मुख्य भूमिका में होंगे। वहीं, शो में कृतिका कामरा और गुलशन ग्रोवर भी अहम किरदारों में होंगे। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed