फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Who Is Anjali Kulthe 26/11 Hero Who Saved 20 Pregnant Women Inspired Kangana Ranaut Next Movie

कौन हैं अंजलि कुल्थे? 26/11 आतंकी हमले में बचाई मरीजों की जान; अब कंगना की फिल्म में दिखेगी बहादुरी की कहानी

Sat, 06 Jun 2026 05:33 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 06 Jun 2026 05:33 PM IST
सार

Who Is Anjali Kulthe: कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की कहानी कामा अस्पताल की बहादुर नर्स अंजलि कुल्थे पर आधारित है। जानिए अंजलि कुल्थे के बारे में…

विज्ञापन
Who Is Anjali Kulthe 26/11 Hero Who Saved 20 Pregnant Women Inspired Kangana Ranaut Next Movie
अंजलि कुल्थे पर आधारित है फिल्म भारत भाग्य विधाता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर चर्चाओं में हैं। यह फिल्म मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल में हुए आतंकी हमले की कहानी पर आधारित है। इसके केंद्र में हैं कामा अस्पताल की नर्स अंजलि कुल्थे।

विज्ञापन


अंजली कुल्थे ही वो शख्स हैं, जिन्होंने कामा अस्पताल में आतंकी हमले के दौरान इमारत के अंदर मौजूद सबसे असुरक्षित लोगों की रक्षा के लिए आगे बढ़कर मोर्चा संभाला था। अब 16 साल से अधिक समय बाद उनकी बहादुरी की कहानी 'भारत भाग्य विधाता' में देखने को मिलेगी। फिल्म में कंगना रनौत अंजलि कुल्थे से प्रेरित भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन

Who Is Anjali Kulthe 26/11 Hero Who Saved 20 Pregnant Women Inspired Kangana Ranaut Next Movie
अंजलि कुल्थे - फोटो : सोशल मीडिया

अंजलि कुल्थे ने दिखाई बहादुरी
अंजलि कुलथे कामा अस्पताल में ड्यूटी पर थीं, तभी खबरें आने लगीं कि सीएसटी पर हमला करने वाले आतंकवादी अस्पताल की ओर बढ़ रहे हैं। एक सामान्य सी शिफ्ट जल्द ही जीवन-मरण की लड़ाई में बदल गई। एनडीटीवी के साथ पिछली बातचीत में अंजलि ने बताया था कि सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने के बाद आतंकवादियों को अस्पताल परिसर में घुसते देखने से पहले उन्हें गोलियों की आवाज सुनाई दी थी। जैसे ही इमारत में दहशत फैली, उन्हें तुरंत एहसास हुआ कि उनकी देखरेख में मौजूद मरीजों को सुरक्षा की जरूरत है। भागने के बजाय, उन्होंने वार्ड से 20 प्रेग्नेंट महिलाओं को इकट्ठा किया और उन्हें एक छोटी सी पेंट्री में ले गईं। बत्तियां बुझा दी गईं, मोबाइल फोन बंद कर दिए गए और सभी लोग अंधेरे में चुपचाप बैठे रहे जबकि बाहर हमला जारी था।

ऐसे की मदद
खतरा यहीं खत्म नहीं हुआ। घेराबंदी के दौरान उनमें से एक महिला जो हाई ब्लडप्रेशर से पीड़ित थी और गंभीर रूप से बीमार थी को लेबर पेन शुरू हो गई। अस्पताल के अंदर लगातार गोलीबारी जारी थी और डॉक्टर वार्ड तक सुरक्षित नहीं पहुंच पा रहे थे, ऐसे में अंजलि ने बड़ी सावधानी से मरीज को लेबर रूम तक पहुंचाया।

विज्ञापन

Who Is Anjali Kulthe 26/11 Hero Who Saved 20 Pregnant Women Inspired Kangana Ranaut Next Movie
भारत भाग्य विधाता - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
12 जून को रिलीज होगी ‘भारत भाग्य विधाता’
मनोज तापड़िया द्वारा निर्देशित ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज किया गया। इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई। अब ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed