विद्या बालन की फिल्म '
बेगम जान' 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। ऐसे में उसका प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है। इस फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन के लिए एक अनोखे रियूनियन का आयोजन किया। दरअसल उस पार्टी में विद्या बालन के साथ बंगाली फिल्म 'राजकाहिनी' की लीड हीरोइन रितुपर्णा सेनगुप्ता भी नजर आईं।
आपको बता दें फिल्म 'बेगम जान' बंगाली फिल्म 'राजकाहिनी' का रिमेक है। 'राजकाहिनी' में रितुपर्णा सेनगुप्ता लीड रोल में नजर आई थीं। वहीं विद्या बालन 'बेगम जान' फिल्म में इस किरदार को निभा रही हैं।
कोलकाता में हुई पार्टी की तस्वीरें सभी ने अपने ट्विटर पर शेयर कीं। रितुपर्णा सेनगुप्ता और विद्या बालन ने एक दूसरे को केक भी खिलाया। वहीं विद्या बालन ने केक काटते हुए फोटो ट्वीट की और लिखा, 'जब दोनों बेगम जान मिल गई हैं तो केक का बंटवारा तो बनता है।'
इन तस्वीरों में जहां बाकी सब सजे धजे नजर आ रहे है वहीं विद्या बालन लाइनिंग की साड़ी में एकदम सिंपल लग रहीं है, लेकिन फिर भी वो काफी अच्छी लग रहीं थीं।
फिल्म की रिलीज में अब दो दिन ही बाकी हैं, देखना ये होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचा पाती है।