फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   when shahid kapoor complaint rajkumar daughter vastavikta to police

बॉलीवुड: जब राज कुमार की बेटी से परेशान हो गये थे शाहिद कपूर... पुलिस में कर दी थी शिकायत

Wed, 13 Oct 2021 08:56 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 13 Oct 2021 08:56 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को एक बार दिवंगत दिग्गज अभिनेता राज कुमार की बेटी वास्तविकता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी थी। यह मामला उस वक्त काफी सुर्खियों में रहा था। दरअसल, वास्तविकता शाहिद कपूर को एकतरफा प्यार करने लगी थीं।

विज्ञापन
when shahid kapoor complaint rajkumar daughter vastavikta to police
शाहिद-वास्तविकता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को एक बार दिवंगत अभिनेता राज कुमार की बेटी वास्तविकता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी थी। यह मामला उस वक्त काफी सुर्खियों में रहा था। दरअसल, वास्तविकता शाहिद कपूर को एकतरफा प्यार करने लगीं थीं और उनके पीछे पड़ गई थी। शाहिद कपूर जब-जब अपने घर से बाहर निकलते, वह उनका रास्ता रोक कर खड़ी हो जाती थीं। वास्तविकता खुद को शाहिद का बड़ा फैन बताती थीं। इससे शाहिद कपूर इतने ज्यादा परेशान हो गये कि उन्होंने वास्तविकता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

विज्ञापन


यह साल 2012 की घटना है। वास्तविकता पहली बार शाहिद से श्यामक डावर की डांस क्लास में मिलीं और कथित तौर पर उनसे प्यार करने लगीं और उनका पीछा करने लगीं। यह मामला उस वक्त काफी सुर्खियों में रहा। शाहिद ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में कहा कि वास्तविकता पंडित नाम की एक लड़की उन्हें परेशान कर रही है।

विज्ञापन

शिकायत में कहा गया कि वह घर से निकलते ही उनका पीछा करने लगती हैं। रास्ता रोक लेती हैं और खुद को उनका सबसे बड़ा प्रशंसक बताकर कार की बोनट पर बैठ जाती हैं। यह भी कहा गया कि वास्तविकता ने शाहिद के करीब रहने के लिए उनके उनके घर के पास ही फ्लैट ले लिया था। यहां तक बात सामने आई कि वास्तविकता ने उनके घर का दरवाजा तक खटखटाया था। यह भी कहा गया कि वह शाहिद के घर के बगल के घर में चली गईं और खुद को उनकी पत्नी बताया।

यह सिलसिला करीब नौ महीने तक चला और इसके बाद गुस्सा होकर शाहिद कपूर ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed