नाना पाटेकर: जब सच में एक्ट्रेस को मार दिया था थप्पड़, रिएक्शन जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; पढ़ें किस्सा
Nana Patekar: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे। 75 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। हाल ही में नाना की हिट फिल्म ‘यशवंत’ में उनके साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस ने एक किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए थे।
विस्तार
नाना पाटेकर अपनी इंटेंस एक्टिंग और गुस्सैल स्वभाव के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहे। ऐसा ही एक किस्सा साल 1997 की फिल्म ‘यशवंत’ के दौरान हुआ था, जब उन्होंने एक सीन में अपनी को-स्टार को सच में थप्पड़ मार दिया था। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो और भी चौंकाने वाला था।
एक्ट्रेस ने याद किया किस्सा
‘यशवंत’ फिल्म में एक्ट्रेस मधु और नाना पाटेकर पति-पत्नी के रोल में थे, जिसे अनिल मट्टू ने डायरेक्ट किया था। हाल ही में हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में मधु ने इस घटना को याद किया और बताया कि सीन में उन्हें रोना था, लेकिन जब उन्होंने ग्लिसरीन इस्तेमाल करने की कोशिश की, तो नाना ने मना कर दिया।
क्या है पूरी कहानी?
मधु ने कहा कि नाना के साथ काम करने से वह एक ज्यादा नेचुरल और इमोशनल एक्टिंग करने लगीं। उन्होंने बताया, ‘नाना पाटेकर के साथ काम करते हुए मैं मेथड एक्टर बन गई थी। एक सीन में मुझे ग्लिसरीन इस्तेमाल करना था, लेकिन उन्होंने मुझे ऐसा नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि इसे महसूस करो, आंसू अपने आप आने चाहिए। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाई। तब उन्होंने मुझे सच में थप्पड़ मार दिया। उन्होंने इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि मेरी आंखों से अपने आप आंसू आ गए।’
यह खबर भी पढ़ें: नाना पाटेकर: कैसे विश्वनाथ से नाना बने अभिनेता, मात्र 750 रुपये में की थी शादी; पढ़ें किस्से
मधु के रिएक्शन ने सबको चौंकाया
मधु ने कहा कि इसके बाद उन्हें काफी गुस्सा आ गया था, क्योंकि रिहर्सल के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, ‘मैं उन पर बहुत गुस्सा हो गई थी, क्योंकि हमने पहले रिहर्सल किया था और तब उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया था। उनका अचानक थप्पड़ मारना मुझे चौंका गया। और मैं भी बहुत गुस्सैल हूं, इसलिए मैंने उन्हें तुरंत वापस थप्पड़ मार दिया।’
हालांकि इस घटना के बावजूद, मधु ने साफ किया कि नाना पाटेकर उनके साथ रूड नहीं थे। उनके मुताबिक, नाना सिर्फ तब अपनी नाराजगी जताते थे, जब उन्हें लगता था कि वह अपने परफॉर्मेंस को और बेहतर कर सकती हैं।
यह खबर भी पढ़ें: नाना पाटेकर: रंगमंच से बॉलीवुड तक... शानदार रहा अभिनेता का सफर; 'गमन' से 'वेलकम' तक इन फिल्मों में किया काम