{"_id":"61ed1de6177ee10ce06ef7c6","slug":"when-govinda-called-his-mom-to-seek-her-permission-for-having-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"Govinda: जब शराब पीने से पहले गोविंदा ने ली थी मां की अनुमति, खुद सुनाया था पूरा किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Govinda: जब शराब पीने से पहले गोविंदा ने ली थी मां की अनुमति, खुद सुनाया था पूरा किस्सा
Sun, 23 Jan 2022 02:54 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:54 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे वह पत्नी सुनीता को उनके जन्मदिन पर द ताज होटल में रात के खाने के लिए ले गये थे और शराब को छूने से पहले उन्होंने अपनी मां से इसकी अनुमति ली थी।
विज्ञापन
गोविंदा और सुनीता
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे वह पत्नी सुनीता को उनके जन्मदिन पर द ताज होटल में रात के खाने के लिए ले गये थे और शराब को छूने से पहले उन्होंने अपनी मां से इसकी अनुमति ली थी। दरअसल, गोविंदा ने यह खुलासा सिमी गरेवाल के चैट शो में किया था। कई साल पहले गोविंदा और सुनीता चैट शो रेंडीजवस विद सिमी गरेवाल में नजर आए थे। उन्होंने वहां खुलासा किया था कि एक बार लंबे समय के बाद वे रोमांटिक डेट के लिए कैसे निकले थे? और रात में जो हुआ था उसके बारे में भी खुलासा किया।
विज्ञापन
अभिनेता गोविंदा ने कहा कि ताज होटल में भोजन करने पर वह भावुक हो गए थे, क्योंकि उन्हें पहले उसी होटल में एक स्टीवर्ड की नौकरी के लिए खारिज कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि सुनीता के साथ उन्होंने इसी होटल में खाना खाया, डांस किया और शैंपेन की चुस्की ली। लेकिन शराब पीने से पहले गोविंदा ने अपनी मां को फोन कर उनकी अनुमति ली थी। सुनीता ने इस शो में बताया था कि हम ऊपर गए और हमने शैंपने पी। उन्होंने कहा था, मैंने कहा चलो कुछ नया करते हैं। इस पर गोविंदा ने शैंपने ऑर्डर की और हमने एक चुस्की ली...।
विज्ञापन
गोविंदा ने इसी शो में बताया था कि उन्होंने अपनी मां को फोन किया और पूछा था कि शैंपने पीयू की नहीं...। इस पर उनकी मां ने कहा, 'आज तुम पाओगे? आदत तो बहुत बुरी है। तुम्हें एन्जॉय करना है, तुम एन्जॉय करो।' गौरतलब है कि गोविंदा और सुनीता की शादी को 36 साल से ज्यादा हो चुके हैं। गोविंदा और सुनीता की शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी। उस वक्त गोविंदा की उम्र 24 साल थी और सुनीता 18 साल की थीं। उनके दो बच्चे हैं। बेटी नर्मदा आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा है। नर्मदा का जन्म 16 जुलाई 1988 को हुआ था। वह एक एक्ट्रेस हैं और उन्हें टीना के नाम से भी बुलाया जाता है। यशवर्धन का जन्म 1997 में हुआ था।
विज्ञापन