फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   when B.R. Chopra aka Baldev Raj Chopra had to dance in front of kishore kumar for this reason

B.R. Chopra Kishore Kumar: जब बी.आर. चोपड़ा ने धोती पहनकर किया था किशोर कुमार के सामने डांस, यह थी वजह

Tue, 19 Jul 2022 07:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Jul 2022 07:07 PM IST
सार

दिवंगत निर्माता-निर्देशक बी. आर. चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थे। हर कोई उनके साथ काम करने को तरसता था। मगर, मशहूर गायक और एक्टर किशोर कुमार से अपनी फिल्म में गाना गवाने के लिए खुद बी.आर. चोपड़ा को काफी पापड़ बेलने पड़े थे। 

विज्ञापन
when B.R. Chopra aka Baldev Raj Chopra had to dance in front of kishore kumar for this reason
बी.आर. चोपड़ा-किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत फिल्म निर्माता-निर्देशक बलदेव राज चोपड़ा उर्फ बी. आर. चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थे। लगभग हर स्टार उनके साथ काम करने को तरसता था। मगर, इसके विपरीत मशहूर गायक और एक्टर किशोर कुमार से अपनी फिल्म में गाना गवाने के लिए खुद बी.आर. चोपड़ा को काफी पापड़ बेलने पड़े थे। इतना ही नहीं, किशोर को गाने के लिए राजी करने के लिए बी.आर. चोपड़ा को धोती पहनकर नाचना भी पड़ा था। इसे लेकर एक बेहद दिलचस्प किस्सा है।

विज्ञापन

किशोर कुमार ने कही थी बदले की बात
अपने शुरुआती दिनों में किशोर कुमार को काफी संघर्ष करना पड़ा था। हालांकि, वह दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार के भाई थे, लेकिन उनको काम पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। किशोर कुमार एक बार बी.आर.चोपड़ा के पास काम मांगने के लिए गए थे। बी. आर. चोपड़ा ने उनको काम देने के बदले कुछ शर्तें रख दीं। यह बात किशोर को पसंद नहीं आई और उन्होंने शर्त मानने से मना कर दिया। इसी के साथ किशोर कुमार ने चोपड़ा से कहा कि जब मेरा समय आएगा और आपको मेरी जरूरत पड़ेगी तो मैं भी शर्त मनवाकर ही काम करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर कुमार ने याद दिलाई शर्त
किशोर कुमार की बात सच साबित हुई। जब किशोर कुमार गायक बन गए और बी.आर.चोपड़ा ने उनसे अपनी फिल्म में गाना गवाना चाहा तो उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल, बी.आर. चोपड़ा यह बात भूल ही गए थे कि शर्त जैसी भी कुछ बात है। लेकिन, किशोर को वह वक्त और शर्त दोनों याद थी। किशोर कुमार ने उनकी फिल्म में गाना गाने के लिए शर्त रखी, जिसे सुनकर बी. आर. चोपड़ा हैरान रह गए। उन्होंने बी.आर. चोपड़ा से कहा, 'आपको धोती पहनकर, पान खाते हुए मुंह से थूक निकालते हुए टेबल पर खड़े होकर डांस करना है और मेरे से विनती करनी है'। बी. आर. चोपड़ा और किशोर कुमार के भाई अशोक कुमार के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। बी.आर. चोपड़ा ने उनसे कहा कि अपने भाई को समझाएं, लेकिन जिद्दी किशोर कुमार अपने भाई की बात भी नहीं माने।

विज्ञापन

बी.आर. चोपड़ा ने किया डांस
समझाने की काफी कोशिश की गईं लेकिन किशोर किसी की बात मानने को राजी नहीं हुए। वह किसी भी तरह चोपड़ा से अपनी शर्त मनवाना चाहते थे। जब लाख समझाने के बाद भी किशोर कुमार पर किसी की बात का कोई असर नहीं हुआ तो बी.आर. चोपड़ा के पास उनकी शर्त मानने के अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचा। आखिरकार चोपड़ा को उनकी शर्त माननी पड़ी और उन्होंने धोती पहनकर, पान खाकर नाचते हुए किशोर कुमार को गाने के लिए मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed