फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   when amitabh got angry on aishwarya rai know then what happened

बॉलीवुड: जब अमिताभ बच्चन पब्लिकली हो गये थे ऐश्वर्या राय से नाराज, सबके सामने कह दी थी यह बात

Sun, 14 Nov 2021 08:40 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 14 Nov 2021 08:40 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच ससुर और बहू के रिश्ते से ज्यादा दोस्ताना रिश्ता है। अमिताभ अपनी बहू ऐश्वर्या राय को बहू नहीं बल्कि बेटी मानते हैं। इस बात को वह कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं। लेकिन एक बार ऐसा भी हुआ था जब अमिताभ बच्चन ने पब्लिकली ऐश्वर्या राय को कुछ ऐसा कह दिया था जिससे वह झेंप गई थीं।
 

विज्ञापन
when amitabh got angry on aishwarya rai know then what happened
अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच ससुर और बहू के रिश्ते से ज्यादा दोस्ताना रिश्ता है। अमिताभ बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या राय को बहू नहीं, बल्कि बेटी मानते हैं। इस बात को वह कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं। लेकिन एक बार ऐसा भी हुआ था जब अमिताभ बच्चन ने पब्लिकली ऐश्वर्या राय को कुछ ऐसा कह दिया था जिससे वह झेंप गई थीं। यह बात सालों पुरानी है। अमिताभ और ऐश्वर्या राय एक अवॉर्ड शो में शिरकत कर रहे थे। जहां ऐश्वर्या राय ने अपने ओवररिएक्शन से ससुर अमिताभ बच्चन को शर्मिंदा कर दिया और जिसके बाद अमिताभ ने उनको सबसे सामने फटकार लगा दी।

विज्ञापन


इसका एक वीडियो उस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसमें साफ तौर पर अमिताभ बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या राय से कह रहे थे कि वह आराध्या की तरह व्यवहार न करें। यह वीडियो साल 2016 के स्टारडस्ट अवॉर्ड फंक्शन का था। ऐश्वर्या और अमिताभ बच्चन अवॉर्ड्स के बारे में मीडिया से बात कर रहे थे। तभी ऐश्वर्या राय खुशी से चिल्ला पड़ीं 'यह सबसे अच्छे हैं। उन्होंने यह बात अतिउत्साहित होकर कही थी। जिससे अमिताभ बच्चन शर्मिंदा हो गये थे।
विज्ञापन


अमिताभ को ऐश्वर्या के इस तरह के व्यवहार ने थोड़ा कंफ्यूज कर दिया। जैसे ही ऐश्वर्या राय अमिताभ को गले लगाने के लिए आगे बढ़ी, तभी अमिताभ ने उनसे कहा- आराध्या की तरह व्यवहार करना बंद करो। इस पर ऐश्वर्या ने कहा, हर कोई यह जानता है। यह सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। दरअसल, अमिताभ अपने सीरीयस इमेज के लिए जाने जाते हैं। ऐश्वर्या जब उनके सामने बचकाने व्यवहार करने लगी तो वह झेंप गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed