Aayush Sharma-Arpita: अर्पिता को ट्रोल करने वालों को आयुष ने सुनाई खरी-खरी, बोले- मुझे गर्व है अपनी पत्नी पर
अर्पिता को उनके सांवलेपन और ओवरवेट के लिए ट्रोल करने वालों को आयुष शर्मा ने करारा जवाब दिया है।
विस्तार
सलमान खान की बहन और आयुष शर्मा की पत्नी अर्पिता खान खूब लाइमलाइट में रहती हैं। अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में भी वह शिरकत करती नजर आती हैं। अर्पिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन, अक्सर ही अर्पिता को उनके लुक के लिए ट्रोल किया जाता है। यूजर्स कभी अर्पिता के वजन तो कभी उनके डार्क कलर के लिए ट्रोल करते हैं। ऐसे लोगों को आयुष शर्मा ने तगड़ा जवाब दिया है।
मजाक बनाने वालों को सिखाया सबक
सोशल मीडिया पर आयुष शर्मा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आयुष शर्मा उन लोगों को खरी-खरी सुनाते नजर आ रहे हैं, जो उनकी पत्नी अर्पिता को आए दिन उनके लुक की वजह से ट्रोल करते हैं। आयुष का कहना है कि आज के दौर में बाहरी सुंदरता ही मायने रखती है। मन की खूबसूरती की कोई कीमत ही नहीं रह गई है। वीडियो में आयुष 'टेडएक्स प्लेटफॉर्म' पर अपनी बात रख रहे हैं। वह कहते हैं, 'मेरी पत्नी अर्पिता को एक पब्लिक फिगर होने के कारण खूब निशाना बनाया जाता है। जब भी वह ऑनलाइन जाती हैं, कोई फोटो अपलोड करती हैं, तो लोग उनका मजाक बनाना शुरू कर देते हैं।'
Galwan Ghati: गलवान की घटना पर फिल्म बनाएंगे अपूर्व लाखिया, बड़े पर्दे पर दिखाएंगे भारतीय सेना की गौरव गाथा
सांवलेपन पर दिए जाते हैं ताने
आयुष ने कहा, 'मेरी बीवी को बढ़े हुए वजन के कारण लगातार ट्रोल किया जाता है। इन लोगों को लगता है कि वह एक सेलिब्रिटी हैं, तो उसे इतना मोटा नहीं होना चाहिए। उसका रंग सांवला क्यों है? अर्पिता को सेलिब्रिटी की तरह डिजाइनर कपड़े पहनने चाहिए। जब कभी वह सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज डालती हैं, लोग तुरंत उसे डार्क कलर के लिए ट्रोल करने लगते हैं।'
Hansal Mehta: यूजर ने की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना, तो हंसल मेहता ने दिया मुंहतोड़ जवाब
अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं अर्पिता
आयुष आगे कहते हैं कि उन्हें अपनी पत्नी पर गर्व है। एक्टर ने कहा, 'अर्पिता जैसी भी हैं, वह खुद पर गर्व करती हैं। आज की दुनिया में आंतरिक सुंदरता की कोई कीमत नहीं रह गई है। यह कोई नहीं जानना चाहता कि आप एक इंसान के तौर पर कितने अच्छे हैं? लोगों को बस बाहरी सुंदरता से मतलब है और वे यही देखना चाहते हैं। मुझे अपनी पत्नी पर गर्व है, क्योंकि वह अपने रंग को लेकर बहुत सहज है। उसने कभी ऐसे ट्रोलर्स को खुद पर हावी नहीं होने दिया। अर्पिता अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती है।'
Aayush on trolling against Arpita
by u/Sonam-Ki-Kutiya in BollyBlindsNGossip