{"_id":"6447a3773cb8b1d7820db847","slug":"hansal-mehta-got-angry-on-user-for-box-office-collection-comparison-director-gives-a-fitted-answer-on-twitter-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hansal Mehta: यूजर ने की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना, तो हंसल मेहता ने दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hansal Mehta: यूजर ने की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना, तो हंसल मेहता ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Tue, 25 Apr 2023 03:25 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Tue, 25 Apr 2023 03:25 PM IST
सार
यूजर्स के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सवाल खड़ा करने को लेकर हंसल मेहता ने काफी खरी खोटी सुनाई है।
विज्ञापन
हंसल मेहता
- फोटो : social media
विस्तार
हंसल मेहता बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर में से एक हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को बेहतरीन फिल्में दी हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना पर काफी नाराजगी जताई है। दरअसल, यूजर्स के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सवाल खड़ा करने को लेकर हंसल मेहता ने काफी खरी खोटी सुनाई है।
विज्ञापन
हंसल मेहता ने किया ट्वीट
हाल ही में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर डायरेक्टर ने ट्विटर का सहारा लेते हुए यूजर्स को जवाब दिया है। उन्होंने लिखा- आप किसी फिल्म को उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से आंकते हैं? क्या आप फिल्मों में निवेश करते हैं? यदि नहीं, तो फिल्मों का व्यवसाय आपका व्यवसाय नहीं है। एक दर्शक के तौर पर अपने फिल्मों के अनुभव और ज्ञान पर ध्यान दें, ना कि इसके कलेक्शन पर। साथ ही ध्यान रखें कि फिल्म आपके टिकट की कीमत के लायक थी या फिर नहीं। इस पर ध्यान न दें कि फिल्म स्टार की कीमत कम होनी चाहिए या फिर ज्यादा। इसपर हस्तक्षेप न करें।
विज्ञापन
You judge a film by its B-O? Do you invest in films? If not, then the business of films is not your business. Simple economics will ensure corrections without your knowledgable interventions. Without your knowledgable intervention hopefully better films will get made and good… https://t.co/he68JlGotq
— Hansal Mehta (@mehtahansal) April 25, 2023
विज्ञापन
यूजर को दिया था हंसल ने जवाब
हंसल मेहता का यह जवाब एक यूजर को था, जिसने ट्विटर पर डायरेक्टर के साझा किए गए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिस्ट को लेकर तुलना की थी। इसी को लेकर हंसल मेहता ने यूजर को कहा था यह किसी भी फिल्म का निजी बिजनेस होता है। आपको बता दें कि हंसल मेहता करीना कपूर के साथ अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं।