फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Aamir Khan was reluctant to shoot during Mumbai riots Prahlad Kakkar dressed crew in police uniforms

Aamir Khan: जब मुंबई दंगों के दौरान शूटिंग करने से कतरा रहे थे आमिर खान, प्रहलाद कक्कड़ ने निकाली थी ये तरकीब

Fri, 26 Jan 2024 03:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 26 Jan 2024 03:17 PM IST
सार

प्रहलाद कक्कड़ ने हाल ही में 90 के दौर के उस समय को याद किया, जब मुंबई में दंगे थे और वे आमिर के साथ एक विज्ञापन शूट कर रहे थे। आमिर खान काफी संशय में थे, तब एड गुरु ने तरकीब निकाली थी।

विज्ञापन
When Aamir Khan was reluctant to shoot during Mumbai riots Prahlad Kakkar dressed crew in police uniforms
प्रहलाद कक्कड़, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एड गुरु के नाम से मशहूर प्रहलाद कक्कड़ अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान समेत कई नामी सितारों के साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने आमिर खान के साथ एक विज्ञापन की शूटिंग का अनुभव साझा किया। उन्होंने 90 के दशक के उस दौर का जिक्र किया, जब मुंबई में दंगे हो रहे थे। एक सॉफ्ट ड्रिंक का विज्ञापन था, जिसमें आमिर के अलावा महिमा चौधरी और ऐश्वर्या राय भी थे। आमिर खान दंगों के चलते शूटिंग को लेकर असमंजस में थे, तब प्रहलाद कक्कड़ ने उनका संशय दूर किया।

विज्ञापन


नहीं मिली थी सिक्योरिटी?
प्रहलाद कक्कड़ ने बताया कि पुलिस सुरक्षा के अनुरोध को खारिज कर दिया गया था। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान प्रहलाद कक्कड़ ने बताया कि आमिर के साथ उन्होंने कैसे काम पूरा किया। एड गुरू ने कहा, 'असल में हम दंगों की चपेट में थे। दंगे जब हुए तब हम आधी शूटिंग कर चुके थे, इसलिए, हमें पूरी यूनिट को तुरंत खाली करना पड़ा। तो विभा (ऋषि) को अहसास हुआ कि लोग जो बॉम्बे की अलग-अलग जगहों पर रहते हैं, ऐसे माहौल में नहीं जा पाएंगे। वे सभी को होटल लेकर गईं और कहा कि जब सुरक्षित माहौल तो तब घर चले जाएं।
विज्ञापन

Jai Hanuman: 'जय हनुमान' में कौन होगा मुख्य किरदार? तेजा सज्जा ने उठाया पर्दा, अपनी भूमिका पर भी की बात
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर के परिवार को सता रही थी चिंता
प्रहलाद कक्कड़ ने आगे कहा कि जिस स्टूडियो में वे शूटिंग कर रहे थे, वह दंगों के बावजूद उनसे फीस लेता रहा। निर्देशक ने आमिर खान को बुलाया और कहा, 'हमें यह फिल्म पूरी करनी है'। लेकिन, आमिर और उनका परिवार थोड़ा झिझक रहा था। प्रहलाद कक्कड़ ने याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था, 'तू मुसलमान है, दंगा चल रहा है। किसी ने तुझे देख लिया तो मुश्किल हो जाएगा'। 
Fighter: 'फाइटर' के विदेशी प्रिंट में मौजूद है 'इश्क थोड़ा दोनों जगह' गाना, नेटिजन्स का भड़का गुस्सा

इस तरह बनाया था काम
निर्देशक ने आगे कहा, 'मैंने अपनी पत्नी को उसे लेने के लिए भेजा, जो उस वक्त आठ माह की गर्भवती थी। जब वह गई तो वह थोड़ा शर्मिंदा हो गया, क्योंकि एक महिला उसे सेट पर लाने के लिए दंगे से गुजरने को तैयार थी। इसके बाद वह आने को राजी हो गए और फिर हमने उसे गारंटी दी कि हमें पुलिस एस्कॉर्ट और पुलिस सुरक्षा मिलेगी। लेकिन, आमिर ने मुझसे कहा कि यहां कोई उपलब्ध नहीं है। इसके बाद क्रू को पुलिस की वर्दी पहननी पड़ी और सुरक्षा का नाटक करना पड़ा'।
Prasanth Varma: कभी एसएस राजामौली से नफरत करते थे प्रशांत वर्मा, 'हनुमान' के निर्देशक का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed