फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   What Makes Film 'Amar, Akbar, Anthony' So Special To Be Adopted By Harvard University

'अमर, अकबर, एंथनी' के हार्वड यूनिवर्सिटी पहुंचने का ये है राज

Sun, 30 Apr 2017 01:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 30 Apr 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
What Makes Film 'Amar, Akbar, Anthony' So Special To Be Adopted By Harvard University
अमर, अक्बर, एंथनी
बॉलीवुड की सदाबहार फिल्म 'अमर, अकबर, एंथनी' अब सिर्फ एक फिल्म नहीं रहेगी। ये फिल्म अब एक किताब में तब्दील हो गई है। हॉर्वड यूनिवर्सिटी ने इस फिल्म को 'बॉलीवुड, भाईचारे और देश' पर  बनीं एक किताब में शामिल किया है। आखिर ऐसा इस फिल्म में क्या खास था जो हार्वड ने इसे अपनी किताब में शामिल किया, जानिए।
विज्ञापन


1977 में आई मनमोहन देसाई की फिल्म 'अमर, अकबर, एंथनी' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी तीन भाइयों पर थी जो जन्म के वक्त बिछड़ जाते हैं। इसके बाद अलग-अलग धर्म के लोग उन्हें पाल-पोसकर बड़ा करते हैं। अमिताभ बच्चन ने एंथनी गोन्सालविज का किरदार निभाया था जो इसाई परिवेश में पला-बढ़ा था। विनोद खन्ना फिल्म में अमर खन्ना बने थे जो हिंदू थे। वहीं ऋषि कपूर फिल्म में अकबर अलाहाबादी बने थे। तीनों भाई फिल्म के विलेन को मारने के लिए साथ आते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रिलीज होते ही 'बाहुबली 2' ने लगाई रिकार्डों की झड़ी, 11 नए रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


मनमोहन देसाई की ये फिल्म कई मायनों में भाईचारे का संदेश देती है। फिल्म में तीन धर्मों को एक साथ शांति से रहते हुए दिखाया गया था। तीनों बेटे स्वतंत्र दिवस के दिन अपने पिता से अलग होते हैं जो उन्हें गांधी की मूर्ती के नीचे छोड़ जाता है। तीनों का फिल्म के अंत में साथ आना देश की जीत दिखाता है। 'अमर, अकबर, एंथनी' साल 1977 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। बॉलीवुड में भाईचारे के लिहाज से इस फिल्म को हमेशा याद किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Baahubali Mega Review: रोमांच, रोमांस और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्‍शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed