फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hunkkaar The Roar Teaser Out Fatima Sana Shaikh Aneet Padda And Mohammed Zeeshan Ayyub Lead New JioHotstar Ser

फातिमा और अनीत पड्डा की ‘हुंकार: द रोर’ का टीजर रिलीज, 17 साल की लड़की के आरोप से शुरू होगी सच्चाई की लड़ाई

Tue, 01 Sep 2026 06:51 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 01 Sep 2026 06:51 PM IST
सार

Hunkkaar The Roar Teaser: फातिमा सना शेख, अनीत पड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब एक नई सीरीज ‘हुंकार: द रोर’ में साथ नजर आने वाले हैं। आज सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास।

विज्ञापन
Hunkkaar The Roar Teaser Out Fatima Sana Shaikh Aneet Padda And Mohammed Zeeshan Ayyub Lead New JioHotstar Ser
हुंकार: द रोर टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख, अनीत पड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब जल्द ही एक नई सीरीज ‘हुंकार: द रोर’ में एक साथ नजर आएंगे। मंगलवार को इस सीरीज का टीजर रिलीज किया गया, जिसमें कहानी की एक झलक देखने को मिली है।

विज्ञापन

क्या है सीरीज की कहानी? 
यह सीरीज 17 साल की मीनू रावत की कहानी पर आधारित है। मीनू का एक मशहूर और सम्मानित धार्मिक गुरु सुनील चाकोसी ‘बापजी’ पर लगाया गया आरोप एक बड़ी जांच की शुरुआत करता है। धीरे-धीरे यह मामला इतना बड़ा हो जाता है कि पूरे देश में इसकी चर्चा होने लगती है।

विज्ञापन

टीजर में ACP जसलीन सिंह सोनी, एक ऐसे वकील भालेराव, जो मुश्किलों के बावजूद अपनी लड़ाई लड़ रहा है, और एक जिद्दी पत्रकार अमिताभ की भी झलक दिखाई गई है। ये तीनों एक ही सच को सामने लाने के लिए अलग-अलग मोर्चों पर लड़ते नजर आते हैं- एक पुलिस की जांच में, दूसरा कोर्ट में और तीसरा मीडिया के जरिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेकर्स के मुताबिक, ‘हुंकार: द रोर’ में पुलिस जांच, कानूनी लड़ाई और मीडिया ट्रायल की कहानी को एक साथ दिखाया गया है। इसमें सत्ता, प्रभाव और लोगों की सोच से जुड़ी कई चीजें देखने को मिलेंगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aneet Padda (@aneetpadda_)

Hunkkaar The Roar Teaser Out Fatima Sana Shaikh Aneet Padda And Mohammed Zeeshan Ayyub Lead New JioHotstar Ser
हुंकार: द रोर टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन रिलीज होगी सीरीज

  • इस सीरीज का निर्देशन करण डी कपाड़िया, नित्या मेहरा और हीराज मारफतिया ने किया है।
  • फातिमा सना शेख, अनीत पड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब के अलावा इसमें रघुबीर यादव और राम कपूर समेत कई कलाकार नजर आएंगे।
  • ‘हुंकार: द रोर’ को बिरला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
  • सीरीज को करण डी कपाड़िया और नित्या मेहरा ने क्रिएट किया है।
  • ‘हुंकार: द रोर’ 25 सितंबर से जियोहोटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

ये भी पढ़ें- ‘पीआर पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं किए’, ‘हनुमान अंश’ की सफलता पर डायरेक्टर का बयान; फिल्म की कमाई पर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed