कॉमेडी में फिर वापसी कर रहीं ईशा देओल, इस फिल्म में आएंगी नजर; बोलीं- ‘मुझे इस समय बिल्कुल यही चाहिए था’
Esha Deol: ईशा देओल एक बार फिर कॉमेडी जॉनर में वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वह काफी समय से एक हल्की-फुल्की और मजेदार फिल्म करना चाहती थीं। जानिए किस फिल्म में नजर आएंगी ईशा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईशा देओल एक बार फिर उस जॉनर में वापसी कर रही हैं, जिसे वह हमेशा से पसंद करती रही हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म पर बात करते हुए एक्साइटमेंट जाहिर की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
इस फिल्म में नजर आएंगी ईशा
ईशा देओल अब ‘मालामाल वीकली 2’ में नजर आएंगी। यह एक कॉमिक कैपर यानी मजेदार और मनोरंजन से भरपूर फिल्म है। ईशा के लिए यह फिल्म बिल्कुल सही समय पर आई है। इससे पहले वह दो बिल्कुल अलग तरह की फिल्मों पर काम कर चुकी हैं- हॉरर-कॉमेडी ‘घूंघट’ और तेलुगु फिल्म ‘SYG’।
ईशा ने कहा, ‘मुझे इस समय बिल्कुल यही चाहिए था- कुछ मजेदार, हल्का-फुल्का और हंसी से भरपूर। अभी मैंने दो बिल्कुल अलग तरह की फिल्में पूरी की हैं- हॉरर-कॉमेडी ‘घूंघट’ और तेलुगु फिल्म ‘SYG’। इसके बाद मैं एक पूरी तरह की कॉमिक कैपर फिल्म करना चाहती थी और ‘मालामाल वीकली 2’ बिल्कुल सही समय पर मेरे पास आई।’
इन फिल्मों में भी कर चुकी हैं कॉमेडी
ईशा देओल इससे पहले ‘नो एंट्री’, ‘शादी नं. 1’ और ‘वन टू थ्री’ जैसी कॉमेडी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि कॉमेडी हमेशा से उनके दिल के करीब रही है। ईशा ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट ने उन्हें इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए सबसे ज्यादा आकर्षित किया।
उन्होंने कहा, ‘‘नो एंट्री’, ‘शादी नं. 1’ और ‘वन टू थ्री’ जैसी फिल्में करने के बाद कॉमेडी एक ऐसा स्पेस है, जिसे मैंने हमेशा पसंद किया है और जिसमें मैं वापस आना चाहती थी। इसकी स्क्रिप्ट बहुत मजेदार है और मुझे सच में लगता है कि हर कोई इसे पसंद करेगा। मैं बहुत खुश हूं कि मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा हूं, जो पूरी तरह मस्ती, हंसी और मनोरंजन से भरपूर है।’
बता दें कि ‘मालामाल वीकली 2’ की कास्ट को लेकर अब तक सामने आई रिपोर्ट्स में रितेश देशमुख, परेश रावल, राजपाल यादव, एल्विश यादव, रवीना टंडन, परिणीति चोपड़ा, शिल्पा शिरोडकर, फरदीन खान के नाम शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फेम अमित जोशी करेंगे और इसकी शूटिंग नवंबर से शुरू हो सकती है।
ये भी पढ़ें- ‘मेरी मां काठमांडू से हैं’, नेपाल में आई बाढ़ से टूटा सुनीता आहूजा का दिल, मदद का किया वादा; कही ये बात