‘रामायण पार्ट 1’ का क्लाइमैक्स हुआ रिवील, रणबीर कपूर की फिल्म के आखिर में होगा बड़ा खुलासा! जानें पूरा मामला
Ramayana Part 1: रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ में भगवान राम और माता सीता का किरदार निभा रहे हैं, जबकि यश फिल्म में रावण के रोल में नजर आएंगे। अब फिल्म के पहले पार्ट के क्लाइमैक्स को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस समय सबसे ज्यादा चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के पहले पार्ट के क्लाइमैक्स को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
क्लाइमैक्स में क्या है खास?
फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद एक सवाल लगातार चर्चा में था कि हनुमान जी के किरदार में सनी देओल कहां हैं? अब खबर है कि सनी देओल के किरदार को ट्रेलर में इसलिए नहीं दिखाया गया है, क्योंकि ‘रामायण पार्ट 1’ के क्लाइमैक्स में हनुमान जी की झलक दिखाई जाएगी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मुताबिक ‘रामायण पार्ट 1’ का अंत हनुमान जी की एक झलक के साथ हो सकता है।
रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि, ‘यह या तो फिल्म खत्म होने से ठीक पहले का आखिरी सीन हो सकता है, जब एंड क्रेडिट्स शुरू हों, या फिर इसे मिड-क्रेडिट या पोस्ट-क्रेडिट सीन के तौर पर दिखाया जा सकता है।’ सूत्र ने आगे बताया कि मेकर्स को उम्मीद है कि पार्ट 1 के आखिर में भगवान हनुमान की एंट्री सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा करेगी।
उन्होंने कहा, ‘रामायण’ के मेकर्स को उम्मीद है कि पार्ट 1 के आखिर में भगवान हनुमान का परिचय सिनेमाघरों में जबरदस्त क्रेज पैदा करेगा और दर्शक इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार करेंगे।’
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो भाग में रिलीज होगी। पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होग, जबकि दूसरे भाग को अगले साल रिलीज करने की योजना है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- कॉमेडी में फिर वापसी कर रहीं ईशा देओल, इस फिल्म में आएंगी नजर; बोलीं- ‘मुझे इस समय बिल्कुल यही चाहिए था’