फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Welcome to the Jungle Actress Jacqueline Fernandez Building caught fire Video Goes Viral On Social Media

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Wed, 06 Mar 2024 10:15 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 06 Mar 2024 10:15 PM IST
सार

जैकलीन फर्नांडीज की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है।

विज्ञापन
Welcome to the Jungle Actress Jacqueline Fernandez Building caught fire Video Goes Viral On Social Media
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री का घर 15वीं मंजिल पर है और यह आग 14वीं मंजिल पर लगी है। सामने आए वीडियो में बिल्डिंग से तेज आग की लपटें और धुआं दिखाई दे रहा है। राहत की बात ये है कि जैकी को कुछ नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
जैकलीन फर्नांडीज की बिल्डिंग में लगी आग की खबर सुनकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं। अभिनेत्री के प्रशंसकों को अभिनेत्री की चिंता हो गई है। फैंस वीडियो पर कमेंट कर उनका हाल पूछ रहे हैं। जैकलीन की बिल्डिंग में लगी भीषण आग का वीडियो पैपराजी ने साझा किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है, जिस फ्लोर पर अभिनेत्री का घर है, उस बिल्डिंग के ऊपर वाले फ्लोर के एक अपार्टमेंस से आग की लपटें निकती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

वीडियो में काले धुएं की भी झलक देखी जा सकता है। खबर के मुताबिक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। अब तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। इसके साथ ही फिलहाल बिल्डिंग में आग लगने की वजह का पता भी नहीं चला है। 

बॉसी लुक में आलिया तो ट्रेडिशनल में भूमि ने ढाया कहर


अगली बार इस फिल्म में नजर आएंगी जैकलीन

वहीं, जैकलीन फर्नांडीज के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। इसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज के अलावा रवीना टंडन, दिशा पटानी, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, संजय दत्त, तुषार कपूर, राजपाल यादव, परेश रावल, सुनील शेट्टी और लारा दत्ता जैसे कई कलाकार एक साथ नजर आएंगे। 

Sandeep Reddy Vanga: 'एनिमल' की सफलता के बाद संदीप ने मुंडवाया सिर, अगली फिल्म के लिए तिरुपति में की प्रार्थना


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed