फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   water board refuses to waive dia mirza's dues

दिया मिर्जा ने नहीं चुकाया पानी का बिल, नीलाम होगा घर

Tue, 09 Jul 2013 03:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Jul 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
water board refuses to waive dia mirza's dues

पानी का बिल न भरने की वजह से अभिनेत्री दिया मिर्जा का हैदराबाद वाला घर नीलामी की कगार तक पहुंच सकता है। उनका पानी का बिल बढ़ते-बढ़ते सवा दो लाख रूपयों का हो गया है।

विज्ञापन


दिया मिर्जा ने पांच सालों से अपने घर का पानी और सीवर का बिल नहीं भरा है। उनका पानी का बिल सवा दो लाख रुपये से ऊपर हो गया है। हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वॉटर सप्लाई एंड सीवेज बोर्ड ने उन्हें नोटिस थमाया है।
विज्ञापन


बोर्ड का कहना है कि अगर दिया मिर्जा ने बिल नहीं चुकाया तो उनके घर को नीलाम कर दिया जाएगा। दिया मिर्जा के हैदराबाद के जुबली हिल्स के घर पर 2.26 लाख का बकाया हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार दिया के घर पर पानी के बकाये का नोटिस भेजा लेकिन बिल नहीं चुकाया गया। बोर्ड उनके घर का पानी का कनेक्शन भी काट चुका है।

अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी का घर खाली है और उसमें कोई न रहता हो तो इस सूरत में बोर्ड अधिकारियों को इसकी सूचना दी जाती है ताकि पानी का कनेक्शन काट दिया जाए। अधिकारियों का कहना है कि दिया के घरवालों ने इस बात की भी सूचना नहीं दी।


अप्रैल 2009 में दिया मिर्जा के घर का पानी का बिल सिर्फ 33,480 रुपये था लेकिन इसे न चुकाने पर इस पर ब्याज लगता गया और यह सवा दो लाख रुपये तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed