फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Watch Into The Wild with Bear Grylls and Rajinikanth episode on discovery plus app before release

टीवी से पहले यहां देखिए रजनीकांत का बीयर ग्रिल्स शो, डिस्कवरी लेकर आया ये खास एप

Mon, 16 Mar 2020 06:09 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 16 Mar 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Watch Into The Wild with Bear Grylls and Rajinikanth episode on discovery plus app before release
Bear Grylls & Rajinikanth - फोटो : Social Media

प्रकृति और विज्ञान से जुड़ी रोचक और आम जानकारियों को दर्शकों तक पहुंचाने वाले टीवी चैनल डिस्कवरी ने भी मोबाइल का रास्ता अख्तियार कर लिया है। डिस्कवरी के कर्ता धर्ताओं ने अपनी सामग्री को ज्यादा तेजी से प्रसारित करने के लिए एक मोबाइल ऐप 'डिस्कवरी प्लस' का निर्माण किया है। इस प्रीमियम एप पर दर्शकों को डिस्कवरी चैनल के सारे शोज देखने को मिलेंगे। साथ ही दर्शक कुछ ओरिजिनल प्रोग्राम का भी आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन


 

Watch Into The Wild with Bear Grylls and Rajinikanth episode on discovery plus app before release
discovery plus - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

निर्माताओं ने उपभोक्ताओं को इस एप का इस्तेमाल करने के लिए साल भर के लिए सिर्फ 299 रुपये का भुगतान करना तय किया है। इसके बदले में उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर 40 से ज्यादा जॉनर के एक्सक्लूसिव कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। भारत की विविधता का ख्याल रखते हुए इस ऐप का इस्तेमाल हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और मराठी भाषा में किया जा सकता है।

इसकी खास बात यह रहेगी कि टीवी पर प्रसारित होने वाली ज्यादातर सामग्री को दर्शक इस प्लेटफॉर्म पर कुछ समय पहले ही देख चुके होंगे। उदाहरण के लिए सुपरस्टार रजनीकांत का शो 'इनटू द वाइल्ड विद बीयर ग्रिल्स' का प्रसारण टीवी पर 23 मार्च रात 8 बजे होना है। लेकिन इस एप पर यह प्रोग्राम दो घंटे पहले यानी 6 बजे से ही देखा जा सकेगा।  

गोविंदा ने बांधे रणवीर सिंह की तारीफ के पुलिंदे, कहा- 'तुम होगे इस इंडस्ट्री के अगले...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed