{"_id":"580f51604f1c1b944ebc2701","slug":"watch-how-anushka-s-dude-dances-to-bulleya-song","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: 'ऐ दिल है मुश्किल' के गाने पर अनुष्का के डॉगी का कमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वायरल वीडियो: 'ऐ दिल है मुश्किल' के गाने पर अनुष्का के डॉगी का कमाल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Oct 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
एक तरफ जहां 'ऐ दिल है मुश्किल' का म्यूज़िक सभी को पसंद आ रहा है, वही दूसरी तरफ इसकी फैन लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है और वो है अनुष्का शर्मा का पालतू डॉग। जी हां, अनुष्का के इस डॉग को फिल्म का गाना 'बुलया' बेहद पसंद है और वो किस कदर उस पर झूम उठता है ये वाकई देखने लायक है। अनुष्का ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो अपने डॉग के सामने गाना गा रही हैं और फिर कुछ ही देर में उनका डॉगी भी उस गाने पर झूमने लगता है।
विज्ञापन
देखें: जब 'बुलया' गाने पर झूमा अनुष्का का डॉगी
वैसे आपको बता दें कि करण जौहर निर्देशित फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के अब तक रिलीज़ हुए सभी गाने टॉप पर हैं और खूब धम मचा रहे हैं। यहां तक कि अब उम्मीद लगाई जा रही है कि ये फिल्म जब दिवाली पर रिलीज़ होगी तो खूब धमाल मचाएगी। फिल्म में अनुष्का के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और रनबीर कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान भी फिल्म का हिस्सा हैं जिनकी वजह से ये फिल्म हाल ही में विवादों में फंस गई थी पर अब मामला साफ है। खैर, 'ऐ दिल है मुश्किल' के म्यूज़िक पर अनुष्का का पैट डॉग किस तरह झूमा, आप यहां देख सकते हैं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें:
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें:
Newest fan member of #ADHM music 🐶❤️😜 pic.twitter.com/J5pYdRQ2XP
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) October 25, 2016