फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Warning 2 Trailer Out: Gippy Grewal Jasmin Bhasin Prince KJ New Punjabi Movie

Warning 2 Trailer: गिप्पी ग्रेवाल की 'वॉर्निंग 2' का ट्रेलर जारी, बदले का खूनी खेल देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Sat, 13 Jan 2024 01:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 13 Jan 2024 01:42 PM IST
सार

गिप्पी ग्रेवाल और जैस्मीन भसीन अभिनीत पंजाबी फिल्म 'वॉर्निंग 2' का ट्रेलर जारी हो चुका है। ये फिल्म दो फरवरी 2024 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Warning 2 Trailer Out: Gippy Grewal Jasmin Bhasin Prince KJ New Punjabi Movie
वॉर्निंग 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गिप्पी ग्रेवाल की पंजाबी फिल्म 'वॉर्निंग 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में बदले का खूनी खेल नजर आ रहा है। फिल्म 'वॉर्निंग 2' वर्ष 2021 में आई सस्पेंस और एक्शन से भरपूर 'वॉर्निंग' की अगली कड़ी है। सीक्वल में भी एक्शन का धमाकेदार डोज दर्शकों को देखने को मिलेगा, ट्रेलर देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है। ये फिल्म 2 फरवरी 2024 को रिलीज होगी। इसमें जैस्मीन भसीन भी हैं।

विज्ञापन

अनुराग ने संदीप रेड्डी से की मुलाकात, पोस्ट साझा कर 'एनिमल' निर्देशक की तारीफों के बांधे पुल
विज्ञापन


'एनिमल' की टक्कर का एक्शन?
फिल्म 'वॉर्निंग 2' का ट्रेलर आज शनिवार को जारी किया गया है। इसमें एक्शन, गोलीबारी और खून-खराबा भरपूर है या कहें कि 'एनिमल' की टक्कर का है। रिलीज के साथ इसने फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। ट्रेलर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शक इस फ्रेंचाइजी का इतनी बेसब्री से इंतजार क्यों कर रहे हैं। ट्रेलर में बदले की एक दिलचस्प कहानी की झलक देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का
बेशक ट्रेलर में एक्सन सीन्स की भरमार है। मगर, बीच-बीच में कॉमेडी सीन भी पर्याप्त हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि 'वॉर्निंग 2' के रूप में दर्शकों को एक्शन और कॉमेडी का धांसू कॉम्बो मिलने वाला है। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल लीड रोल में हैं। इसके साथ वे फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। फिल्म की पटकथा भी उन्होंने लिखी है।
शिल्पा से सुष्मिता तक ओटीटी पर धमाल मचाएंगी 40 पार की ये हसीनाएं

गिप्पी ने जताई खुशी
ट्रेलर को लेकर गिप्पी ग्रेवाल ने अपनी खुशी जताते हुए कहा, 'ये हमारे लिए बेहद खुशी का क्षण है। मेरे और 'वॉर्निंग 2' के निर्माण से जुड़े हम सभी बेहद उत्साहित हैं। आखिरकार ट्रेलर जारी हो गया है और इसे जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। हमें उम्मीद है कि ऐसा ही प्यार हमारी फिल्म को भी मिलेगा। यह फिल्म सारेगामा इंडिया के यूडली फिल्म्स और हम्बल मोशन पिक्चर्स द्वारा सह-निर्मित है। गिप्पी और जैस्मीन के अलावा फिल्म में राहुल देव, प्रिंस कंवलजीत सिंह और रघवीर बोली भी नजर आएंगे।
'एनिमल' के 'अर्जन वैली' की बदौलत लोगों ने मुझे पहचाना..., गायक भूपिंदर बब्बल ने गाना गाने पर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed