फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Warina Hussain said Salman Khan gave lots of advice at LoveYatri set

सलमान खान 'लवयात्री' की शूटिंग पर देते थे ऐसी-ऐसी सलाह, वरीना हुसैन ने किया खुलासा

Mon, 01 Oct 2018 09:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Warina Hussain said Salman Khan gave lots of advice at LoveYatri set
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस फिल्म 'लवयात्री' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म से सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और अभिनेत्री वरीना हुसैन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं 'लवयात्री' की पूरी स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में लगी हुई है। इस बीच फिल्म की हीरोइन वरीना हुसैन ने अपनी पहली फिल्मों को लेकर ढेर सारे खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में मीडिया से बातचीत में वरीना हुसैन ने कहा है कि 'लवयात्री' की शूटिंग के दौरान उन्हें बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगा कि वह किसी फिल्म परिवार से संबंध रखने वाले आयुष शर्मा के साथ काम कर रही हैं। यह बात उन्होंने तब बोली जब मीडिया की ओर से यह पूछा गया कि क्या उन्हें शूटिंग के दौरान ऐसा महसूस हुआ कि वह अपनी नहीं बल्कि आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म में काम कर रही हैं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वरीना ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगा। क्योंकि इस फिल्म से वह और आयुष की नहीं बल्कि निर्देशन अभिराज मिनावाला भी बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। हम सभी एक-दूसरे का सहयोग देते आए हैं।
विज्ञापन


वहीं लवयात्री की शूटिंग के दौरान वरीना ने यह भी बताया कि अक्सर सलमान खान उन्हें एक्टिंग के कई तरीके बताते थे। साथ ही उनके, आयुष और अभिराज के काम की तारीफ करते थे। और बताते थे कि 'लवयात्री' हमारे फिल्मी करियर की कितनी अहम फिल्म है। आपको बता दें कि रिलीज से पहले 'लवयात्री' अपने नाम के कारण काफी विवादों में भी रह चुकी है। पहले इस फिल्म का नाम 'लवरात्री' था। लेकिन कई लोगों का आरोप था कि फिल्म के नाम से हिन्दुओं की धार्मिक भावना आहत हो रही है। जिसे बाद में निर्माताओं में बदलकर ‘लवयात्री’ कर दिया क्योंकि वह हिन्दुओं के त्योहार ‘नवरात्रि’ से मिलता-जुलता था। यह फिल्म पांच अक्टूबर को पूरे देश में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed