फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   War 2 Day 7 Box Office Collection: Hrithik Roshan NTR Jr Kiara Advani Ashutosh Rana Movie Earning On Wednesday

War 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कहां पहुंचा फिल्म 'वॉर 2' का मिशन? जानिए सातवें दिन का कलेक्शन

Wed, 20 Aug 2025 10:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Aug 2025 10:54 PM IST
सार

War 2 Movie Box Office Collection: फिल्म 'वॉर 2' की रिलीज को आज बुधवार को सात दिन पूरे हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेकर शुरुआत करने वाली फिल्म का कलेक्शन अब कितना है? जानिए    

विज्ञापन
War 2 Day 7 Box Office Collection: Hrithik Roshan NTR Jr Kiara Advani Ashutosh Rana Movie Earning On Wednesday
'वॉर 2' का बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त को रिलीज हुई। वीकएंड तक फिल्म ने जमकर प्रदर्शन किया। मगर, सोमवार से इसकी कमाई में गिरावट आनी शुरू हो गई है। यह फिल्म 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने के निकट पहुंच चुकी है। जानते हैं आज बुधवार को इसने कैसा प्रदर्शन किया? 

विज्ञापन

War 2 Day 7 Box Office Collection: Hrithik Roshan NTR Jr Kiara Advani Ashutosh Rana Movie Earning On Wednesday
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर की धांसू शुरुआत
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉर 2' ने ओपनिंग डे पर 52 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन 57.85 करोड़ कमाए। तीसरे दिन 33.25, चौथे दिन 32.65 करोड़, पांचवे दिन 8.75 करोड़ रुपये कमाए। कल मंगलवार को छठे दिन इस फिल्म ने नौ करोड़ रुपये कमाए। मगर, आज सातवें दिन बुधवार को कमाई में गिरावट दर्ज हुई है।

War 2 Movie Review: ग्लैमर और स्टार पावर में टॉप पर कहानी, ट्विस्ट और इमोशन में फ्लॉप; ऋतिक और NTR का बेजान शो

विज्ञापन
विज्ञापन

War 2 Day 7 Box Office Collection: Hrithik Roshan NTR Jr Kiara Advani Ashutosh Rana Movie Earning On Wednesday
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

200 करोड़ क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर
फिल्म 'वॉर 2' ने आज सातवें दिन 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 199 करोड़ रुपये हो गया है। 200 करोड़ी बनने से अब यह सिर्फ एक कदम दूर है। कल गुरुवार को यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। 

विज्ञापन

War 2 Day 7 Box Office Collection: Hrithik Roshan NTR Jr Kiara Advani Ashutosh Rana Movie Earning On Wednesday
फिल्म 'वॉर 2' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बजट निकालने से कोसों दूर फिल्म
यह फिल्म बेशक 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। मगर, अभी अपना बजट निकालने से कोसों दूर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 300-400 करोड़ रुपये बजट में बनाया गया है। ऐसे में हिट का तमगा हासिल करने के लिए 'वॉर 2' को अभी लंबी दूरी तय करनी है।

War 2 Day 7 Box Office Collection: Hrithik Roshan NTR Jr Kiara Advani Ashutosh Rana Movie Earning On Wednesday
वॉर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

YRF के स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म
'वॉर 2' को यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। यह YRF के स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इसमें कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। बता दें कि फिल्म 'वॉर 2' साल 2019 में आई ऋतिक रोशन की 'वॉर' का ही सीक्वल है। मूल फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed