फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Wamiqa Gabbi started shooting for Bhoot Bangla stars are in this city see BTS moments

Bhoot Bangla: वामिका गब्बी ने भूत बंगला के लिए शुरू कर दी शूटिंग, इस शहर में हैं सितारे, देखें बीटीएस मोमेंट्स

Fri, 10 Jan 2025 05:47 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Jan 2025 05:47 PM IST
सार

वामिका गब्बी अक्षय कुमार के साथ 'भूत बंगला' की शूटिंग के लिए जयपुर में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का अपना लुक साझा किया है।

विज्ञापन
Wamiqa Gabbi started shooting for Bhoot Bangla stars are in this city see BTS moments
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi

विस्तार

अभिनेत्री वामिका गब्बी अक्षय कुमार की भूत बंगला के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। वामिका इस फिल्म की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंच गई हैं। उन्होंने सेट से अपना पहला लुक भी साझा किया है। वामिका ने अपना चेहरा कवर कर रखा है।
विज्ञापन

Wamiqa Gabbi started shooting for Bhoot Bangla stars are in this city see BTS moments
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम
साझा किए बीटीएस मोमेंट्स
पहले ही खबरें आ चुकी हैं कि वामिका अक्षय कुमार की भूत बंगला में नजर आने वाली हैं। सेट से अब वामिका ने अपने बीटीएस मोमेंट्स शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा कि ये नहीं चाहते कि मैं अपना लुक नहीं दिखाउंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Wamiqa Gabbi started shooting for Bhoot Bangla stars are in this city see BTS moments
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
फिल्म में नजर आएंगी तब्बू
जयपुर शेड्यूल में शहर के प्रतिष्ठित स्थानों पर कई आउटडोर शूटिंग शामिल होने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो तब्बू करीब 13 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के साथ इस फिल्म में काम करेंगी। इससे पहले दोनों ने साल 2000 में एक साथ फिल्म हेरा फेरी में काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और असरानी नजर आएंगे। फिल्म भूत बंगला की शूटिंग लगातार जारी है। हो सकता है कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल, 2025 तक खत्म हो जाएगी। 

Hrithik Roshan: झप्पी के साथ एक्स वाइफ सुजैन खान ने ऋतिक को दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- अब दुनिया के सामने...

विज्ञापन

साल 2026 में रिलीज होगी फिल्म
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित, भूत बंगला का निर्माण शोभा कपूर और एकता आर कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस, केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा किया गया है। फिल्म का सह-निर्माण फारा शेख और वेदांत बाली ने किया है। कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है और पटकथा रोहन शंकर, अभिलाष नायर और प्रियदर्शन ने लिखी है। संवाद रोहन शंकर के हैं। 'भूत बंगला' 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Hisaab Barabar Trailer: आर. माधवन की फिल्म ‘हिसाब बराबर’ का ट्रेलर रिलीज, स्कैम के खिलाफ आम आदमी की जंग


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed