फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor R Madhavan Film Hisaab Barabar Trailer Release Neil Nitin Mukesh Also Part Of Movie

Hisaab Barabar Trailer: आर. माधवन की फिल्म ‘हिसाब बराबर’ का ट्रेलर रिलीज, स्कैम के खिलाफ आम आदमी की जंग

Fri, 10 Jan 2025 04:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 10 Jan 2025 04:45 PM IST
सार

आर. माधवन की ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘हिसाब बराबर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में वह एक आम आदमी का रोल निभा रहे हैं, जो अपने हिसाब का पक्का है। हिसाब रखने की यह आदत, उसे एक स्कैम की सच्चाई से रूबरू करवाती है। 

विज्ञापन
Actor R Madhavan Film Hisaab Barabar Trailer Release Neil Nitin Mukesh Also Part Of Movie
फिल्म 'हिसाब बराबर' में आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘हिसाब बराबर’ के ट्रेलर में आर. माधवन एक ईमानदार आम आदमी के रोल में नजर आ रहे हैं। वह राधे मोहन शर्मा का किरदार निभा रहे हैं। राधे हिसाब का पक्का आदमी है, साथ ही जिद्दी भी है। आगे चलकर उसे एक बड़े फाइनेंशियल स्कैम का पता चलता है। अब वह स्कैम करने वालों से कैसे निपटता है, यही फिल्म की कहानी है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

 

ओटीटी पर होगा प्रीमियर 
आर. माधवन की फिल्म ‘हिसाब बराबर’ का प्रीमियर 24 जनवरी को जी5 पर होगा। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू भाषा में भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्म को अश्विनी धीर ने निर्देशित किया है। फिल्म के हालिया रिलीज ट्रेलर में नजर आता है कि आर माधवन के किरदार राधे मोहन शर्मा को करोड़ों के स्कैम का पता चलता है, स्कैम करने वालों के खिलाफ आवाज उठाने पर उसे बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं। राधे को ही जेल जाना पड़ता है, उसका घर तोड़ दिया जाता है। लेकिन राधे यानी आर माधवन का किरदार हार नहीं मानता है और स्कैम करने वालों से जंग करने को तैयार हो जाता है। 
विज्ञापन

सुनाई दिए दमदार डायलॉग
‘हिसाब बराबर’ के ट्रेलर में कई दमदार डायलॉग भी सुनाई दिए। जिनमें से एक डायलॉग आर माधवन का किरदार राधे कहता है- ‘ये नया इंडिया है सर जी, छोड़ेगा नहीं, सबका करेगा हिसाब बराबर।’ साथ ही फिल्म में कॉमेडी सींस भी मजेदार हैं, कॉमिक अंदाज में ही सोशल मैसेज दिया जा रहा है। 

विज्ञापन

Actor R Madhavan Film Hisaab Barabar Trailer Release Neil Nitin Mukesh Also Part Of Movie
फिल्म 'हिसाब बराबर' में नील नीतिन मुकेश और कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया

ये कलाकार भी आएंगे नजर 
फिल्म ‘हिसाब बराबर’ में आर. माधवन के अलावा नील नीतिन मुकेश भी हैं, वह इसमें स्कैम करने वाले शख्स के रोल में हैं। साथ ही कीर्ति कुल्हारी पुलिस ऑफिसर के रोल में दिख रही हैं। इनके अलावा टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी फिल्म में दिखी हैं। रश्मि फिल्म में आर. माधवन की पड़ोसी के रोल में नजर आ रही हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed