'फैन' में शाहरुख के साथ होगी ये हॉट हसीना
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'फैन' काफी दिनों से चर्चा में है। शाहरुख के साथ इस फिल्म में कौन हीरोइन होगी यह बात भी अभी तक राज बनी हुई थी लेकिन अब इस पर से पर्दा हट गया है।
बताया जा रहा है कि एक बिल्कुल नए चेहरे को फिल्म की हीरोइन के रूप में चुन लिया गया है। यानी शाहरुख्ा के साथ एक नई लड़की इस फिल्म से डेब्यू करेगी। वैसे नई हीरोइनों के लिए शाहरुख काफी भाग्यशाली रहे हैं।
प्रीति जिंटा, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण ऐसे ही चुनिंदा नाम हैं जिनका बड़े पर्दे पर एक्टिंग डेब्यू शाहरुख खान के साथ हुआ था और बाद में यह बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम बन गईं। तो क्या फैन फिल्म के बाद इस नई हीरोइन का भी बॉलीवुड में नाम चमकेगा?
सुपर मॉडल रह चुकी है यह लड़की
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, फैन फिल्म में शाहरुख के अपोजिट वैल्युस्का डि सूजा नाम की एक नई लड़की का नाम हीरोइन के तौर पर फाइनल किया जा चुका है।
वैल्युस्का फिल्म इंड्रस्ट्री से नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार वह एक सुपरमॉडल रह चुकी हैं और मॉडल मार्क राबिन्सन से शादी के बाद उनका तलाक हो चुका है। शादी के बाद वैल्युस्का ने ब्रेक ले लिया था।
वैल्युस्का बॉलीवुड में पारी खेलने को पूरी तरह से तैयार हैं। फैन फिल्म के लिए वह बकायदा एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं। बताया यह भी जा रहा है अंधेरी स्टूडियो में शाहरुख के साथ फिल्म की शूटिंग भी उन्होंने शुरू कर दी है। फिल्म के इस साल अगस्त में रिलीज होने की संभावना है।