Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vyjayanthi Mala Birthday Bollywood Legend Actress Career And Love Life Facts

Vyjayanthi Mala: खूबसूरती और अभिनय का बेजोड़ संगम रहीं वैजयंती माला, राज कपूर संग नाम जुड़ने पर हुईं आग-बबूला

Wed, 13 Aug 2025 07:18 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 13 Aug 2025 07:18 AM IST
सार

Vyjayanthi Mala Birthday: आज बॉलीवुड की लीजेंड एक्ट्रेस वैजयंती माला अपना 91 जन्मदिन (13 अगस्त 1933) मना रही हैं। 50 से लेकर 70 के दशक तक बड़े पर्दे पर वैजयंती माला ने राज किया। वह बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों तक में अपनी उम्दा अदाकारी, नृत्य और असीम सुंदरता के लिए जानी गईं। जानिए, वैजयंती माला के अभिनय के सफर और निजी जीवन से जुड़ी खास बातें। 

विज्ञापन
Vyjayanthi Mala Birthday Bollywood Legend Actress Career And Love Life Facts
वैजयंती माला - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

वैजयंती माला एक फिल्मी परिवार से आती हैं, उनकी मां तमिल सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। वैजयंती माला का जन्मद चेन्नई के त्रिपलीकेन में हुआ। बचपन से ही भारतनाट्यम नृत्य सीखने लगीं। 13 साल की उम्र तक वह स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस देने लगीं। जल्द ही उन्हें फिल्मों में भी मौका मिला। फिल्मी दुनिया में आकर वैजयंती माला ने हर तरह किरदार निभाए। जानिए, वैजयंती माला के करियर और पर्सनल लाइफ के बारे में। 

विज्ञापन


16 बरस की उम्र में फिल्मी दुनिया में रखा कदम 
वैजयंती माला ने अपने करियर की शुरुआत साल 1949 में एक तमिल फिल्म ‘वाजकाई’ से की। कुछ फिल्में और दक्षिण भारत में करने के बाद वह हिंदी फिल्म ‘बहार’ के जरिए बॉलीवुड में शामिल हुईं। पहली ही फिल्म से वैजयंती माला बॉलीवुड में छा गईं। आगे चलकर उन्होंने ‘नागिन’, ‘लड़की’, ‘देवदास’ ‘मधुमती’ और ‘संगम’ और ‘नया दौर’ जैसी कई हिट फिल्में कीं। वैजयंती माला ने 50 से लेकर 70 के दशक तक बॉलीवुड के नामी एक्टर्स के साथ काम किया। दिलीप कुमार, राज कपूर, सुनील दत्त, राजेंद्र कुमार, जाॅय मुखर्जी जैसे कई नामी कलाकारों के साथ अभिनय किया। हर एक्टर के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया। वह हिंदी के अलावा दक्षिण भारतीय और बंगाली फिल्मों में भी सक्रिय रहीं। फिल्म ‘गंवार(1970)’ वैजयंती माला की आखिरी हिंदी फिल्म थी। इसके बाद वह बड़े पर्दे पर नजर नहीं आईं।

विज्ञापन

 
Trending Videos

Vyjayanthi Mala Birthday Bollywood Legend Actress Career And Love Life Facts
वैजयंती माला - फोटो : इंस्टाग्राम @vyjayanthimala_fan_01

जब फिल्म फेयर अवार्ड लेने से किया इंकार
वैजयंती माला को तीन बार बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला। लेकिन साल 1955 में ‘देवदास’ के लिए जब उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला तो उन्होंने लेने से मना कर दिया। यह अवॉर्ड उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए मिला था। जबकि वैजयंती माला का कहना था कि ‘देवदास’ में उनका रोल चंद्रमुखी सपोर्टिंग नहीं है, यह पाराे यानी सुचित्रा सेन के बराबर का रोल है। 1996 में फिल्मफेयर ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड भी दिया। भारत सरकार ने भी उन्हें साल 1968 में भी पद्मश्री और 2024 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। 

फिल्म ‘संगम’ में पहना स्विम सूट
एक तरफ वैजयंती माला ने भारतीय रंग में रंगे किरदार किए, वहीं वह फिल्म ‘संगम’ में स्विम सूट पहने भी नजर आईं। इसके लिए राज कपूर को वैजयंती माला नहीं उनकी दादी से परमिशन लेनी पड़ी। मिन्नतों के बाद राज कपूर को यह परमिशन मिली कि वह वैजयंती माला पर स्विम सूट वाला सीन फिल्मा सकते हैं। फिल्मों में डांस के कारण वैजयंती माला को काफी सराहा जाता था। ‘संगम’ में भी उन्होंने ‘मुझे बुड्ढा मिल गया’ गाने पर बेहतरीन डांस किया था। 

विज्ञापन

Vyjayanthi Mala Birthday Bollywood Legend Actress Career And Love Life Facts
राज कपूर और वैजयंती माला - फोटो : एक्स (ट्विटर)
राजकूपर संग अफेयर की बात को कहा पब्लिसिटी स्टंट 
राज कपूर के साथ हिट फिल्में करनी वाली वैजयंती माला का नाम भी उनके साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि इस वजह से राज कपूर की शादी टूटने के कगार पर आ गई थी। लेकिन वैजयंती माला ने इन बातों को सिरे से नकार दिया। अपनी आत्मकथा में उन्होंने बताया कि कभी भी किसी अखबार ने उनका पक्ष जानने की कोशिश नहीं की। वैजयंती माला ने बताया कि नॉर्थ इंडिया में कुछ अखबारों में यह खबर छपी, जो कि एक पब्लिसिटी स्टंट था। लेकिन राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने अपनी आत्मकथा में पिता और वैजयंती माला के रिश्ते का जिक्र किया था। आगे चलकर वैजयंती माला ने चमनलाल बाली से शादी की। 1968 में शादी करने के बाद वह फिल्मों से दूर हो गईं। वह स्टेज पर भारतनाट्यम जरूर करती रहीं। 90 साल की उम्र में भी उन्हें भारतनाट्यम करते हुए देखा जा सकता है। 

अभिनय के बाद राजनीति में हुईं सक्रिय
अभिनय को अलविदा कहने के बाद वैयजंती माला ने राजनीति में जाने का फैसला लिया। उन्होंने 1984 लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता। आगे चलकर वह राज्यसभा के लिए मनोनीत भी हुईं। राजनीति में रहते हुए उन्होंने कला, सिनेमा के लिए काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed