फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Oberoi signed up for Vishal Ranjan Mishra untitled murder mystery Nithya Menen will be the heroine

Vivek Oberoi: विशाल रंजन की मर्डर-मिस्ट्री में नजर आएंगे विवेक ओबेरॉय! इस हसीना संग पहली दफा फरमाएंगे रोमांस

Sun, 17 Sep 2023 12:19 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 17 Sep 2023 12:19 AM IST
सार

विवेक ओबेरॉय ने अगले प्रोजेक्ट के लिए विशाल रंजन संग हाथ मिलाया है। अभिनेता को जल्द ही मर्डर-मिस्ट्री में इस साउथ हसीना संग रोमांस फरमाते देखा जाएगा। 
 

विज्ञापन
Vivek Oberoi signed up for Vishal Ranjan Mishra untitled murder mystery Nithya Menen will be the heroine
विशाल रंजन मिश्रा-विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवेक ओबेरॉय एक बार फिर बड़े पर्दे पर छा जाने को तैयार हैं। अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में देखा गया था। हालांकि, अब विवेक गिनी-चुनी फिल्मों में ही नजर आते हैं। इसी बीच अभिनेता को वापस से पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रिपोर्ट है कि विवेक, विशाल रंजन मिश्रा की फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। साथ ही इसकी अभिनेत्री को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

नित्या मेनन होंगी मुख्य अभिनेत्री

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक ओबेरॉय के अलावा, नित्या मेनन को फिल्म में मुख्य महिला की भूमिका निभाने के लिए साइन किया गया है। यह पहली बार है जब विवेक ओबेरॉय और नित्या मेनन सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ आएंगे। नित्या मेनन की बात करें तो, उन्होंने अक्षय कुमार-विद्या बालन स्टारर 'मिशन मंगल' से शानदार डेब्यू किया था। उक्त फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति ने किया था।

विज्ञापन


Game Changer: राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' का गाना हुआ लीक, निर्माताओं ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष विद्यार्थी भी हैं फिल्म का हिस्सा

विशाल रंजन मिश्रा की फिल्म के लिए यह नित्या मेनन की पूर्ण बॉलीवुड शुरुआत होगी, जिन्होंने कई वर्षों के करियर में कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु जैसी भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म में विवेक ओबेरॉय और नित्या मेनन के अलावा अनुभवी अभिनेता आशीष विद्यार्थी भी हैं। आशीष का भी फिल्म में अहम किरदार होगा। हालांकि, इन रिपोर्ट्स पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। 


New Film: सूर्यवंशी के बाद रोहित शेट्टी-अक्षय ने फिर मिलाया हाथ! एक्शन-थ्रिलर की कमान संभालेगा यह निर्देशक

विवेक ओबेरॉय का वर्कफ्रंट 

विवेक ओबेरॉय अभिनीत इस अनटाइटल्ड फिल्म की बात करें तो, इसकी शूटिंग स्कॉटलैंड में होगी। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के निर्माता इसे अगले वर्ष यानी 2024 में रिलीज करना चाहते हैं। जानकारी के अनुसार, यह एक मर्डर-मिस्ट्री होगी। विवेक ओबेरॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही पलक तिवारी के साथ फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' का भी हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed