फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek oberoi recent comment on Sikandar actor Salman Khan and Aishwarya Rai

Vivek Oberoi: सलमान-ऐश्वर्या पर विवेक ओबेरॉय ने की अनोखी टिप्पणी, जानें अभिनेता ने ऐसा क्या कह डाला?

Thu, 05 Dec 2024 10:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 05 Dec 2024 10:05 PM IST
सार

विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक बहुत ही शालीन और संतुलित नजरिया पेश किया। उन्होंने सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बारे में भी एक अनोखी टिप्पणी की।

विज्ञापन
Vivek oberoi recent comment on Sikandar actor Salman Khan and Aishwarya Rai
विवेक ओबेरॉय, सलमान खान, ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। उनके करियर में उतार-चढ़ाव दोनों ही रहे हैं, लेकिन उन्होंने इन सबका सामना बड़े धैर्य और समझदारी से किया है। उनका नाम दो बड़ी हस्तियों, सलमान खान और ऐश्वर्या राय से जुड़ा रहा है। हाल ही में उन्होंने इन दोनों के बारे में बेहद शालीन तरीके से टिप्पणी की।

विज्ञापन

Vivek oberoi recent comment on Sikandar actor Salman Khan and Aishwarya Rai
ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aishwaryaraibachchan_arb और @beingsalmankhan
सलमान-ऐश्वर्या पर की ये टिप्पणी

डॉक्टर जय मदान के यूट्यूब चैनल पर हाल ही में एक बातचीत के दौरान विवेक ओबेरॉय ने अपनी पेशेवर और निजी जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बारे में खुलकर बात की। बातचीत के दौरान जब उनसे बॉलीवुड के कुछ नामों पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया तो विवेक ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बारे में कहा, "ईश्वर उनका भला करे।"वहीं, अभिषेक बच्चन को उन्होंने 'स्वीटहार्ट' कहा।" इसके अलावा, विवेक ने अपने पिता और दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय को अपना आदर्श भी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vivek oberoi recent comment on Sikandar actor Salman Khan and Aishwarya Rai
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi
पेशेवर जीवन पर कही यह बात

इस बातचीत में विवेक ने अपनी उद्यमशीलता की यात्रा पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में आई मुश्किलों ने उन्हें जीवन का एक बड़ा उद्देश्य खोजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “शायद मैं एक सतही इंसान बन जाता, सतही जिंदगी जीता। शायद मैं खुद भी प्लास्टिक जैसा बन जाता, जिनके पास सिर्फ प्लास्टिक वाली मुस्कान होती।”

विज्ञापन

Vivek oberoi recent comment on Sikandar actor Salman Khan and Aishwarya Rai
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi
आखिरी बार इस फिल्म में दिखे थे विवेक

'साथिया' और 'मस्ती' जैसी फिल्मों में अपनी जबर्दस्त भूमिकाओं के लिए मशहूर विवेक ओबेरॉय ने यह भी कहा कि अगर अब लोग उन्हें ट्रोल करते हैं तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि अब उन्हें अपनी जिंदगी का उद्देश्य पता है और यही उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक सेलिब्रिटी के रूप में व्यक्ति के व्यक्तिगत अनुभव और भी गहरे हो जाते हैं, क्योंकि उसे हमेशा सार्वजनिक नजरों में रहते हुए जांचा जाता है।
Rashmika Mandanna Interview: पुष्प राज की श्रीवल्ली ने सुनाई खरी-खरी, सफलता कभी मेरे सिर चढ़ ही नहीं सकती

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed