फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Agnihotri shares The Vaccine War first look poster starring Pallavi Joshi Nana Patekar Anupam Kher

The Vaccine War: विवेक अग्निहोत्री ने जारी किया 'द वैक्सीन वॉर' का फर्स्ट लुक पोस्टर, दिखी कई सितारों की झलक

Sat, 09 Sep 2023 12:20 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 09 Sep 2023 12:20 PM IST
सार

विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसमें सभी कलाकारों की झलक दिखाई गई है।

विज्ञापन
Vivek Agnihotri shares The Vaccine War first look poster starring Pallavi Joshi Nana Patekar Anupam Kher
द वैक्सीन वॉर - फोटो : Social media

विस्तार

इन दिनों विवेक अग्निहोत्री के जरिए निर्देशित आने वाली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' चर्चा में है। इस फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी टूर के हिस्से के रूप में यूएसए में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अब दर्शकों के बीच 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब विवेक अग्निहोत्री ने फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन

विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, ''प्रस्तुति- भारत की पहली जैव-विज्ञान फिल्म द वैक्सीन वॉर पर पहली नजर, 28 सितंबर 2023 को दुनिया भर में रिलीज होगी।'' फर्स्ट-लुक पोस्टर में फिल्म की स्टारकास्ट की झलक दिखाई गई, जिसमें अनुपम खेर, नाना पाटेकर, राइमा सेन, पल्लवी जोशी, सप्तमी गौड़ा, निवेदिता भट्टाचार्य, गिरिजा ओक गोडबोले और मोहन कपूर शामिल हैं।

Katrina Kaif: जानबूझकर मीडिया से दूरी बरत रही हैं कटरीना कैफ? सामने आई यह वजह


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Vivek Agnihotri shares The Vaccine War first look poster starring Pallavi Joshi Nana Patekar Anupam Kher
द वैक्सीन वॉर - फोटो : Social media

पोस्टर में चिंताजनक स्थिति प्रस्तुत की गई, जिसमें कलाकारों ने तनावपूर्ण स्थिति को प्रदर्शित किया है। सप्तमी गौड़ा ने डॉक्टर का कोट पहना हुआ है, जो इस बात का एक बड़ा संकेत दे रहा है कि 'वह द वैक्सीन वॉर' में क्या भूमिका निभाएंगी। दूसरी ओर राइमा सेन साड़ी में नजर आईं। पोस्टर में एक नर्स के साथ एक कोविड-19 वैक्सीन की बोतल भी दिखाई गई, जो चेहरे पर मास्क पहने हुए है और अपने हाथों में एक ट्रे पकड़े हुए है।



Hansal Mehta: 'इतना अच्छा काम किया कि..', हंसल मेहता ने की 'द बकिंघम मर्डर्स' में करीना कपूर के अभिनय की तारीफ


 
विज्ञापन

यह इंडिया की पहली बायो-साइंस फिल्म है, जो कि भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा को-वैक्सीन (COVAXIN) बनाने की यात्रा को दिखाएगी। इस फिल्म में पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, नाना पाटेकर और राइमा सेन अहम भूमिकाओं में हैं और यह 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पल्लवी अपने पति विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म की निर्माता हैं।

Jawan: 'कावेरी अम्मा' पर बने मीम्स पर रिद्धि डोगरा दी प्रतिक्रिया, बोलीं- जब शाहरुख ने मुझे मां कहा तब मैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed