Jawan: 'कावेरी अम्मा' पर बने मीम्स पर रिद्धि डोगरा दी प्रतिक्रिया, बोलीं- जब शाहरुख ने मुझे मां कहा तब मैं...
एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में 'कावेरी अम्मा' का किरदार निभाया है। इस बीच अभिनेत्री ने फिल्म अपने रोल के बारे में बात की है।
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। किंग खान की इस फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है। 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर महज दो दिनों में 127.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होती ही टिकट खिड़की पर कई बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शाहरुख की इस फिल्म को लेकर हर कोई काफी उत्साहित है। फिल्म में 'असुर' और 'बदतमीज दिल' जैसी शानदार वेब सीरीज में काम करने वाली एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा भी अहम भूमिका में हैं। जवान में अभिनेत्री 'कावेरी अम्मा' का किरदार निभाया है।
रिद्धि डोगरा ने कही यह बात
रिद्धि फिल्म में आजाद यानी शाहरुख की मां किरदार प्ले कर रही हैं। किंग खान की ऑनस्क्रीन मां कहे जाने पर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, फिल्म में उनके किरदार 'कावेरी अम्मा' को लेकर ट्विटर पर मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिसपर अब उनका रिएक्शन सामने आया है। रिद्धि डोगरा ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया और 2004 की आशुतोष गोवारिकर फिल्म में 'कावेरी अम्मा' की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री किशोरी बल्लाल और जवान में उनके चरित्र की तुलना की और लिखा, "हाहाहाहाहा इसे रोको दोस्तों।"
जवान में किंग खान की अम्मा बनीं रिद्धि
एक्ट्रेस ने कई फैन्स के ट्वीट का जवाब भी दिया। एक ट्वीट में लिखा था, "जब शाहरुख ने आपको #जवान में उस सीन में कावेरी अम्मा कहा था, तो मैं सचमुच थिएटर में चिल्लाने लगी थी।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने कहा, '' फिल्म में शाहरुख की 'अम्मा' कहे जाने पर मैं दिल में रो पड़ी।”
'आप मेरे नंबर 1 हीरो हैं'
इससे पहले, रिद्धि डोगरा ने शाहरुख खान की प्रशंसा की और कहा, “आप पसीना बहाते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन हमेशा मुस्कुराते, सौम्य और धैर्यवान रहते हैं। और कभी भी सेल्फी के लिए ना न कहें। मुझे खुशी है कि आप मेरे नंबर 1 हीरो थे, हैं और हमेशा रहेंगे♥️ धन्य हो @iamsrk मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। #जवान7सितंबर2023।”
यह भी पढ़ें- Ankur Bhatia: अंकुर भाटिया को'गदर 2'में काम करने का मिला था मौका, इस वजह से हाथ से गंवा दी फिल्म