फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vivek agnihotri says on the kashmir files that we will not rest until we tell entire story of kashmir

The Kashmir Files: 'साउन्ड्स ऑफ द कश्मीर फाइल्स' के जरिए दर्शक हुए भावुक, निर्देशक बोले- पूरी कहानी बताने तक नहीं होंगे शांत

Sun, 15 May 2022 01:36 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 15 May 2022 01:36 PM IST
विज्ञापन
vivek agnihotri says on the kashmir files that we will not rest until we tell entire story of kashmir
विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी को दिखाने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 13 मई को ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और भारतीय साइन लैंग्वेज में ओटीटी पर मौजूद है। 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। तमाम विवादों के बाद भी इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। साइन लैंग्वेज में  भी रिकॉर्ड बनाने के बाद अब इस फिल्म का एक म्यूजिकल इवेंट भी लॉन्च किया गया। इस इवेन्ट का नाम 'साउन्ड्स ऑफ द कश्मीर फाइल्स' रखा गया है।

विज्ञापन

'साउन्ड्स ऑफ द कश्मीर फाइल्स' इवेन्ट के दौरान दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी की आवाज में कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचार को विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार के साथ निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री भी मौजूद थे। जब उन्होंने कश्मीरी पंडितों के दर्द और संघर्ष की दास्तां को बयां किया को वहां बैठे लोगों ने भी उसका अनुभव किया। विवेक अग्निहोत्री ने कहा- 'साउन्ड्स ऑफ द कश्मीर फाइल्स' के जरिए पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार की आवाज के साथ सुनाईं। पूरा थियेटर इनकी कहानी सुनकर रो रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

vivek agnihotri says on the kashmir files that we will not rest until we tell entire story of kashmir
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि- द कश्मीर फाइल्स सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि ये हमारा मिशन है कि हम इसे लोगों तक हर आर्ट के जरिए पहुंचाएं। उन्होंने कहा- हमने पहली बार भारत में म्यूकिल थियेटर का प्रयोग किया। हम इसे और भी कई तरीके से पेश करेंगे, लेकिन जब तक इसकी कहानी सभी को बता नहीं देंगे तब तक चुप नहीं बैठेंगे। 

विज्ञापन

'द कश्मीर फाइल्स' 13 मई को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो गई है। इससे पहले 13 मई को सांकेतिक भाषा में बधिरों के लिए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान इस फिल्म को करीब 500 बधिर लोगों ने देखा। द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और चिन्मय मंडलेकर मुख्य किरदार में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed