फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Agnihotri reacted on the suspension of BJP leader Nupur Sharma, said - India is defeating Bharat in this war of Dharma

Vivek Agnihotri: भाजपा से नुपुर शर्मा के निलंबन पर विवेक अग्निहोत्री की प्रतिक्रिया, बोले- इस धर्म युद्ध में...

Sun, 05 Jun 2022 05:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 05 Jun 2022 05:24 PM IST
सार

इससे पहले नूपुर ने विवाद बढ़ता देख अपने बयान पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। 

विज्ञापन
Vivek Agnihotri reacted on the suspension of BJP leader Nupur Sharma, said - India is defeating Bharat in this war of Dharma
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने निलंबित कर दिया है। बीजेपी नेताओं के निलंबन के बाद द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की प्रतिक्रिया सामने आई है। विवेक ने एएनआई के ट्वीट को रीट्वीट करते इसे धर्म युद्ध बता दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'भारत बनाम इंडिया, इस धर्म युद्ध में इंडिया भारत को हरा रहा है।'

विज्ञापन

बता दें कि बीजेपी ने पैगंम्बर मुहम्मद पर विवादित बयान देने के बाद दोनों नेताओं पर यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि नूपुर शर्मा की प्राथमिक सदस्यता को 6 साल के लिए निलंबित किया गया है। इससे पहले नूपुर ने विवाद बढ़ता देख अपने बयान पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। वहीं इस मामले पर बीजेपी के महासचिव ने एक बयान जारी कर कहा था कि पार्टी में ऐसे लोग स्वीकार्य नहीं हैं जो किसी के धर्म या आस्था को ठेस पहुंचाए। उन्होंने पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा, 'भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। बीजेपी किसी भी धर्म के अपमान की कड़ी निंदा करती है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि विवेक अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। राष्ट्रवाद के मामले पर वह कई बार कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं पर तीखा हमला बोल चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। लोगों के जबरदस्त रिस्पॉन्स की वजह से यह फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed