फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vivek agnihotri praises yami gautam reaction for bad review of  film dasvi

Dasvi: विवेक अग्निहोत्री ने यामी गौतम की आपत्ति को ठहराया जायज, दसवीं के नेगेटिव रिव्यू को लेकर भड़की थीं अभिनेत्री

Fri, 08 Apr 2022 11:44 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 08 Apr 2022 11:44 PM IST
सार

यामी गौतम ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'दसवीं' को लेकर मिले निगेटिव रिव्यू के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जिसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने यामी गौतम की सराहना की है। 
 

विज्ञापन
vivek agnihotri praises yami gautam reaction for bad review of  film dasvi
यामी गौतम, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरहिट फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट को लेकर यामी गौतम का समर्थन किया है। यामी गौतम ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'दसवीं' को लेकर मिले निगेटिव रिव्यू के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जिसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने यामी गौतम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यामी को अपनी प्रतिभा के लिए किसी से मंजूरी लेने की जरुरत नहीं है। उन्होंने इसे बहुत ही असम्माननीय बतायाl 

विज्ञापन


विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर  लिखा- ब्रावो, @ यामी गौतम बोलने के लिए...@ अनुपम चोपड़ा जैसे शातिर माफिया से आपको सर्टिफिकेट लेने की कोई जरुरत नहीं है। बता दें कि इससे पहले यामी गौतम और आदित्य धर ने भी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की जमकर तारीफ की थी। 
विज्ञापन

 


7 अप्रैल को यामी गौतम, अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर की फिल्म दसवीं नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है। जिसके बाद एक पोर्टल ने इस फिल्म का रिव्यू छापा था। जिसमें यामी गौतम की आलोचना की गई है। जिसके बाद नाराज यामी ने कहा था- इससे पहले में कुछ कहूं, मैं यह कहना चाहती हूं कि आमतौर पर मैं रचनात्मक आलोचनाओं को विकास और प्रगति के तौर पर लेती हूं, लेकिन जब एक निश्चित प्लेटफॉर्म आपको लगातार नीचे गिराने की कोशिश करता है, तो मुझे लगता है कि इस बारे में आवाज उठाना जरूरी हो जाता है।

इसके साथ अभिनेत्री ने इस पोर्टल से अपने अभिनय का रिव्यू कभी न करने का अनुरोध किया है। ये फिल्म भ्रष्टाचार में लिप्त एक मुख्यमंत्री की कहानी है, जो जेल जाने के बाद दसवीं की परीक्षा देने का मन बनाता है। इस फिल्म में यामी गौतम एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed