फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'viswaroopam' get poor opening on box office

चर्चा बटोरी, पर पैसे नहीं बटोर पायी 'विश्वरूपम'

Tue, 05 Feb 2013 10:55 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 05 Feb 2013 10:55 AM IST
विज्ञापन
'viswaroopam' get poor opening on box office

कमल हासन की विवादित फिल्म 'विश्वरूपम' ने चर्चाएं तो खूब बटोरीं पर यह फिल्म चर्चाओं के अनुरूप दर्शक नहीं बटोर पायी। शुक्रवार को हिंदी में रिलीज हुई यह फिल्म अपने शुरुआती तीन दिनों में आठ करोड़ रूपये का ही कारोबार कर पायी। लागत और स्टारकॉस्ट को देखते हुए इसे औसत से कम कलेक्शन माना जा रहा है। इसी के साथ रिलीज हुई बाकी फिल्में भी कमाई के मामले में 'विश्वरूपम' से पीछे रहीं हैं।

विज्ञापन


कमल हसन की फिल्म 'विश्वरूपम' पिछले एक सप्ताह से लगातार चर्चाओं में रही है। इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, अंग्रेजी और हिंदी में बनी इस फिल्म को तमिलनाडु सरकार ने रिलीज करने से रोक दिया था। रिलीज करने से रोकने के बाद यह फिल्म अचानक ही सुर्खियों में आ गयी। तमिल भाषा में अटकी यह फिल्म हिंदी में इस शुक्रवार रिलीज हुई। उम्मीद की जा रही थी कि दर्शक इस फिल्म को हाथों-हाथ लेंगे, पर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


पहले दिन इस फिल्म का कलेक्शन 1.89 करोड़ रहा। चर्चा में रहने के बावजूद फिल्म की एक तरह से ठंडी ओपनिंग हुई। रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म ने 2.57 करोड़ का कारोबार किया। रविवार को फिल्म ने अपेक्षाकृत बेहतर व्यवसाय किया। छुट्टी के दिन यह फिल्म 3.55 करोड़ रूपए कमाने में सफल रही। कुल मिलाकर शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने आठ करोड़ रूपए कमाए। बड़ी लागत और फिल्म से जुड़ी चर्चाओं को देखते हुए इसे कमजोर ओपनिंग माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलीज हुई दूसरी बड़ी फिल्म 'डेविड' भी बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई। यह फिल्म शुरुआती तीन दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार ही कर पायी। पहले दिन इस फिल्म को 69 लाख की बहुत ही कमजोर ओपनिंग मिली। दूसरे दिन इस फिल्म ने 83 लाख रूपए कमाए। रविवार को अपेक्षाकृत बेहतर कारोबार करते हुए फिल्म एक करोड़ रूपए कमाने में सफल रही। विजय नॉबियार की इस फिल्म में नील नीतिन मुकेश और विक्रम ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं।


शुक्रवार को रिलीज हुईं दूसरी फिल्में जैसे 'माई', 'लिसन अमाया', 'दीवाना मैं दीवाना' और 'मिड नाइट चिल्ड्रेन' बुरी तरह से फ्लाप साबित हुईं। कोई भी फिल्म एक करोड़ रूपए भी नहीं कमा पायी। दूसरी तरफ 25 जनवरी को रिलीज हुई 'रेस 2' इस सप्ताह भी ठीक-ठाक कारोबार करती दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed