फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Virosh Wedding What Is The Age Gap Between Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Know

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के बीच कितना है उम्र का फासला, जानें 'विरोश' के बारे में सबकुछ

Wed, 25 Feb 2026 06:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 25 Feb 2026 06:35 PM IST
सार

Vijay Rashmika Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके ये दोनों कलाकार उदयपुर में शादी करेंगे। लेकिन क्या आपको पता है विजय और रश्मिका की उम्र में कितना अंतर है?

विज्ञापन
Virosh Wedding What Is The Age Gap Between Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Know
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबर काफी चर्चा में है। दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है और अपनी शादी को 'विरोश की शादी' नाम दिया है। यह नाम उनके फैंस ने पहले से ही उनके नामों (विजय + रश्मिका) को जोड़कर बनाया था। जानिए रश्मिका और विजय की उम्र में कितना फासला है।

विज्ञापन

कितना है उम्र का अंतर
विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को हुआ था, जबकि रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को हुआ था। दोनों के बीच 7 साल का अंतर है। लेकिन इस उम्र के फर्क ने कभी उनके प्यार में रुकावट नहीं डाली। वे कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब शादी करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुई प्यार की शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 2018 में फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर मिले थे। वहीं दोनों को एक-दूसरे से प्यारा हो गया था। उसके बाद वे 'डियर कमरेड' जैसी फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: सनी देओल के बेटे करण ने पत्नी द्रिशा का मनाया जन्मदिन, शेयर की खूबसूरत तस्वीर; चाचा बॉबी ने लुटाया प्यार

विज्ञापन

विरोश की शादी की तैयारियां
24 फरवरी से रश्मिका और विजय की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो चुकी हैं। जिसमें पूल गेम्स, वॉलीबॉल और 'विरोश प्रीमियर लीग' नाम का क्रिकेट मैच शामिल था। क्रिकेट बैट पर उनके नाम और शादी की तारीख भी लिखी गई थी। शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के आईटीसी मोमेंटोस रिसॉर्ट में होगी। यह लग्जरी जगह अरावली पहाड़ियों में है, जहां झील और नदी से घिरे कई विला हैं।


यह भी पढ़ें: जैस्मीन भसीन ने अली गोनी के जन्मदिन पर किया प्यार का इजहार, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें; लिखा- 'पहली नजर में...'

विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में
रश्मिका कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी, जैसे शाहिद कपूर के साथ 'कॉकटेल 2', अल्लू अर्जुन के साथ 'पुष्पा 3' और रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल पार्क'। वहीं विजय और रश्मिका दोनों साथ में 'रणबाली' फिल्म में काम कर रहे हैं, जो 11 सितंबर को रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें: Vrushakarma: नागा चैतन्य की NC24 का नया पोस्टर हुआ रिलीज, जानिए किस दिन दिखेगी 'वृषकर्मा' की खास झलक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed