फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   virat kohli appricate anushka sharma film pk

अनुष्का के प्रेमी को अच्छी लगी अनुष्का की नई फिल्म

Sat, 13 Dec 2014 12:43 PM IST
Updated Sat, 13 Dec 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
virat kohli appricate anushka sharma film pk

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि विराट कोहली को उनकी नई फिल्म 'पीके' अच्छी लगी, जिसमें वह आमिर खान के साथ काम कर रही हैं।

विज्ञापन


फिल्म के प्रचार के लिए आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में जब अनुष्का शर्मा से 'पीके' पर विराट कोहली की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "उन्हें यह फिल्म अच्छी लगी..." उल्लेखनीय है कि 'पीके' में अनुष्का शर्मा एक नए लुक में नज़र आने वाली हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले फिल्म के नायक आमिर खान भी अनुष्का शर्मा की खिंचाई करने से नहीं चूके। उन्होंने कहा, "मैं आपको बताऊंगा कि उन्होंने (विराट) क्या कहा... उन्होंने कहा कि उन्हें 'पीके' फिल्म '3 इडियट्स' से भी ज़्यादा अच्छी लगी...।"
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुष्का से मजा भी लिया

virat kohli appricate anushka sharma film pk

​​​ यह जवाब सुनकर 'पीके' के निर्माता विधू विनोद चोपड़ा भी पीछे नहीं रहे, और उन्होंने अनुष्का शर्मा को छेड़ते हुए कहा, "विराट ने यह भी कहा कि वह (अनुष्का) उनकी वर्ल्डकप की जीत हैं।"​

​​ उल्लेखनीय है कि काफी लंबे अरसे से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा डेटिंग करते रहे हैं, लेकिन अपने रिश्तों को सार्वजनिक रूप से उन्होंने हाल ही में स्वीकार किया है। वैसे, राजकुमार हीरानी द्वारा निर्देशित 'पीके' में आमिर खान और अनुष्का शर्मा के अलावा संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत और सौरभ शुक्ला भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed