वायरल वीडियो: स्टिक के सहारे चलते दिखे जहीर इकबाल, सोनाक्षी बोलीं-यह मैंने नहीं किया; यूजर्स ने कही ये बात
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंचा है। वीडियो में जहीर स्टिक के सहारे चलते दिख रहे हैं। अब इस वीडियो पर कई लोग काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
विस्तार
क्या है वीडियो में खास?
दरअसल, सोनाक्षी और जहीर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचा है। इस दौरान जहीर पैर में चोट होने के चलते स्टिक के सहारे चलते दिखे।
वहीं जब दोनों फोटो के लिए पोज देने खड़े होते हैं, तो सोनाक्षी मजाकिया अंदाज में जहीर की चोट पर इशारा करते हुए कहती हैं कि ये मैंने नहीं किया है। इसके बाद दोनों दर्शन करने के लिए आगे बढ़ जाते हैं।
अब दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स इस वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
एक यूजर ने जहीर के चलने के तरीके को फिल्म 'वेलकम' से जोड़ कर कमेंट किया, 'मेरी एक टांग नकली हे में हॉकी का बहोत बड़ा खिलाड़ी था एक दिन उदय भाई को मेरी किसी बात पे गुस्सा आ गया और मेरी हॉकी से मेरे टाँग के दो टुकड़े कर दिए।'
वहीं दूसरे ने मजाक में लिखा, 'सोनाक्षी ने टांग तोड़ी होगी...उसका बहुत मजाक उड़ाता है ये।
इसके अलावा कई यूजर्स ने जहीर की चोट पर चिंता जाहिर करते हुए इसकी वजह के बारे में पूछा। वहीं कुछ यूजर्स ने सोनाक्षी को उनके लुक के लिए तारीफ की।
देखें वीडियो-
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी प्रैक्स करते हैं और एक दूसरे के वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। यूजर्स भी कपल के इन वीडियोज पर जमकर प्यार बरसाते हैं।
ये भी पढ़ें- गणेश विसर्जन: नाचते-झूमते शिल्पा ने दी बप्पा को विदाई, गोविंदा ने भी बेटे संग किया गणपति विसर्जन; देखें वीडियो