{"_id":"646f1f249e2fffae8e078c26","slug":"vipul-shah-adah-sharma-yogita-bihani-the-kerala-story-team-meet-union-minister-nitin-gadkari-in-mumbai-today-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Kerala Story: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिली 'द केरल स्टोरी' की टीम, तस्वीरें की साझा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Kerala Story: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिली 'द केरल स्टोरी' की टीम, तस्वीरें की साझा
Thu, 25 May 2023 02:18 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 25 May 2023 02:18 PM IST
सार
तस्वीरों में विपुल शाह और अदा के अलावा आशिन शाह, योगिता बिहानी और सोनिया बलानी आदि को भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिली 'द केरल स्टोरी' की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्म 'द केरल स्टोरी' इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में है और बॉक्स ऑफिस पर जमकर प्रदर्शन कर रही है। गुरुवार को इस फिल्म के निर्माता विपुल शाह, अभिनेत्री अदा शर्मा समेत पूरी टीम ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुंबई में मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें गडकरी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की गई हैं।
विज्ञापन
Adipurush: 'जय श्री राम' के बाद 'आदिपुरुष' का दूसरा गाना धूम मचाने को तैयार, पांच भाषाओं में इस दिन होगा रिलीज
विज्ञापन
टीम के साथ की बातचीत
केंद्रीय मंत्री के ट्विटर हैंडल से दो तस्वीरें साझा की गई हैं। पहली तस्वीर में 'द केरल स्टोरी' की पूरी टीम नितिन गडकरी के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाती नजर आ रही है। वहीं, दूसरी तस्वीर में केंद्रीय मंत्री सभी के साथ गहन चर्चा करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है, 'फिल्म 'द केरल स्टोरी' की पूरी स्टारकास्ट से मुलाकात।'
विज्ञापन
The cast of the film 'The Kerala Story' met Union Minister Shri @nitin_gadkari Ji in Mumbai today. The film's producers, Shri @VipulAlShah, Shri @Aashin_A_Shah, and actresses @adah_sharma, @iyogitabihani, and @soniabalani9 were also present. pic.twitter.com/zz7QH5BmlN
— Office Of Nitin Gadkari (@OfficeOfNG) May 25, 2023
अब तक किया इतना कारोबार
बता दें कि तस्वीरों में विपुल शाह और अदा के अलावा आशिन शाह, योगिता बिहानी और सोनिया बलानी आदि को भी देखा जा सकता है। यह फिल्म पांच मई को रिलीज हुई थी और अब तक बॉक्स ऑफिस पर जमकर चांदी कूट रही है। बता दें कि अब तक यह फिल्म 210.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
Shahid Kapoor: मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रयूज की फिल्म में एक्शन का तड़का लगाएंगे शाहिद, ऐसा होगा किरदार
रिलीज से पहले से विवादों में घिरी है फिल्म
एक तरफ यह फिल्म खूब पसंद की जा रही है तो दूसरी तरफ अपनी रिलीज से पहले से ही यह विवादों में भी घिरी हुई है। फिल्म को लेकर विवाद तब शुरू हुआ, जब इसके ट्रेलर में दावा किया गया कि केरल की 32,000 महिलाएं लापता हो गईं और आतंकवादी समूह आईएसआईएस में शामिल हो गईं। इसके बाद लापता महिलाओं के आंकड़ों पर सवाल उठाए गए। पश्चिम बंगाल में तो फिल्म के प्रदर्शन तक पर रोक लगाई गई। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह बैन हटाया गया।
Bollywood Actress: बेहद नखरीली हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, किसी ने फेंक दिए कपड़े तो किसी ने रखी अजीब शर्त