फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vinod Mehra Death Anniversary: Unknown Facts About Late Bollywood Actor And his Love Story With Rekha

Vinod Mehra: तीन शादियां करने के बाद भी रेखा के प्यार में पागल थे विनोद मेहरा? नहीं बस सका दोनों का घर

Mon, 30 Oct 2023 09:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 30 Oct 2023 09:21 AM IST
सार

विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। विनोद मेहरा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'रागिनी' (1958) से बाल कलाकार के रूप में की।

विज्ञापन
Vinod Mehra Death Anniversary: Unknown Facts About Late Bollywood Actor And his Love Story With Rekha
विनोद मेहरा-रेखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता विनोद मेहरा की आज डेथ एनिवर्सरी है। वह इंडस्ट्री के चर्चित सितारों में शामिल रहे। उन्होंने 'अमर प्रेम', 'अनुराग कुंवारा बाप', 'लाल पत्थर', 'साजन बिना सुहागन' जैसी कई फिल्मों में यादगार अभिनय किया। दिवंगत एक्टर अपने अभिनय के लिए जितने चर्चित रहे, उससे अधिक अपनी जिंदगी की वजह से खबरों में रहा करते। विनोद मेहरा की जिंदगी पर बात अभिनेत्री रेखा के जिक्र के बिना अधूरी है। कैसा रहा दोनों का रिश्ता, आइए जानते हैं...

विज्ञापन


इन फिल्मों से बनाई पहचान
विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। विनोद मेहरा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'रागिनी' (1958) से बाल कलाकार के रूप में की। इस फिल्म में उन्होंने किशोर कुमार के बचपन का रोल अदा किया था। कुछ और फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम करने के बाद इन्होंने 1971 में आई फिल्म 'एक थी रीता' के जरिए करियर का आगाज किया। इसके बाद इन्होंने परदे के पीछे, लाल पत्थर, अमर प्रेम, अनुराग, रानी मेरा नाम, बीस साल पहले, बंदगी, अर्जुन पंडित, दो खिलाड़ी जैसी तमाम फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन

KWK 8: 'कॉफी विद करण 8' से हटाया जाएगा इम्पोस्टर गेम सेगमेंट, फैंस की सलाह पर निर्माता ने लिया यह फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं आईं रेखा के साथ रिश्तों में दूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वक्त पर विनोद मेहरा रेखा के प्यार में 'पागल' थे। दोनों ने छिपकर शादी रचाई थी। मगर, दोनों की शादीशुदा जिंदगी करीब दो महीने ही चली। 1973 में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आए दिन मीडिया की सुर्खियों में रहा करतीं। अफेयर और शादी को लेकर तरह-तरह के बातें होतीं। ऐसा दावा भी किया जाता है कि विनोद मेहरा की मां को रेखा पसंद नहीं थीं। इस वजह से विनोद मेहरा और रेखा के रिश्ते खराब हुए। 
Raj Kapoor: शोमैन की विरासत को संजोए है ताशकंद का यह रेस्तरां, कपूर सुपरस्टार्स ने भी लिया है यहां का जायका

कितनी सच है शादी की बात?
बेशक रेखा और विनोद मेहरा के अफेयर की खबरें खूब चलीं। यहां तक कि इनकी शादी के भी दावे किए गए, लेकिन एक शो में रेखा ने विनोद मेहरा से शादी की बात से साफ इनकार किया था। आपको बता दें कि रेखा के अलावा, विनोद मेहरा ने तीन शादियां कीं। पहली शादी उनकी मां ने 1974 में मीना से करवाई थी, लेकिन 1978 में दोनों का तलाक हो गया। फिर विनोद ने बिंदिया गोस्वामी से शादी रचाई, लेकिन यह भी टूट गई। इसके बाद विनोद मेहरा की जिंदगी में किरण नाम की लड़की ने दस्तक दी। किरण और विनोद मेहरा ने 1987 में शादी रचाई। दोनों के दो बच्चे भी हुए। एक्टर की जिंदगी पटरी पर आई ही थी कि 30 अक्तूबर 1990 को दिल का दौरा पड़ने से विनोद मेहरा का निधन हो गया।
Tejas: 'प्रतीक्षा करें 2014 में मिली है आजादी', तेजस की घटती कमाई पर कंगना की साझा वीडियो पर प्रकाश राज का तंज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed