{"_id":"5d235e948ebc3e6cce1279cf","slug":"vindu-dara-singh-son-fateh-randhawa-will-debu-with-karan-johar-film-dostana-2","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करण जौहर की दोस्ताना 2 को मिल गया तीसरा हीरो, अब ये नया सितारा इस फिल्म से करेगा डेब्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर की दोस्ताना 2 को मिल गया तीसरा हीरो, अब ये नया सितारा इस फिल्म से करेगा डेब्यू
Mon, 08 Jul 2019 08:52 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 08 Jul 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
Fateh Randhawa
- फोटो : amar ujala mumbai
दोस्ताना 2 में जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे इस बात का खुलासा खुद फिल्मकार करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किया है। इसी फिल्म की दो लीड कास्ट का नाम सामने आने के बाद दर्शकों को तीसरी स्टारकास्ट का नाम जानने का बेसब्री से इंतजार रहा है। पर अब लगता है इस तीसरे सितारे का नाम भी सामने आगया है। बताया जा रहा है कि मशहूर रेसलर और अभिनेता रह चुके दारा सिंह के पोते और बिंदु दारा सिंह दारा सिंह के बेटे फतेह रंधावा इस फिल्म से डेब्यू कर सकते हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो फतेह रंधावा फिल्म दोस्ताना 2 में इस तीसरे लीड की भूमिका निभा सकते हैं। फतेह रंधावा, विंदू दारा सिंह और उनकी पहली पत्नी फराह नाज के बेटे हैं। हालांकि, अब फराह और विंदू दारा सिंह का एक दूसरे से तलाक हो चुका है और दोनों अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। फराह से तलाक के बाद विंदू ने डीना उमाराव से शादी काफी समय पहले कर चुके हैं।

Fateh Randhawa, Dara Singh, Vindu Dara Singh
- फोटो : amar ujala mumbai
बिंदु दारा सिंह के एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में उनके बेटे के फिल्मों में आने के बारे मे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनका बेटा फिल्मों में हीरो बनने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें लगता था कि उनके परिवार में सिर्फ उन्हें ही एक्टिंग आती है, लेकिन जब उन्होंने अपने बेटे को परफॉर्म करते देखा तो वो दंग रह गए। बिंदु दारा सिंह ने बताया कि फतेह सिर्फ 19 साल के हैं और वो अपना हर काम पूरी शिद्दत से पूरा करते हैं।
हालांकि बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि फिल्म दोस्ताना 2 में जाह्नवी और कार्तिक के साथ लीड रोल में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। लेकिन अब नई रिपोर्ट्स की मानें तो दोस्ताना 2 के लिए फिल्म के मेकर्स ने फतेह रंधावा का नाम फाइनल कर लिया है। 2020 में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।