फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikrant Rona Movie Online Leaked Kiccha Sudeep Jacqueline Fernandez News in Hindi

Vikrant Rona: एचडी प्रिंट में लीक हुई 'विक्रांत रोणा', किच्चा सुदीप के साथ मेकर्स को भी लग सकता है झटका

Fri, 29 Jul 2022 02:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 29 Jul 2022 02:39 PM IST
सार

28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'विक्रांत रोणा' सोशल मीडिया पर छा गई है। लेकिन फिल्म को लेकर एक खबर सामने आ रही है, जिससे मेकर्स को बहुत बड़ा झटका लगने वाला है।

विज्ञापन
Vikrant Rona Movie Online Leaked Kiccha Sudeep Jacqueline Fernandez News in Hindi
विक्रांत रोणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ और बॉलीवुड की आग भड़काने वाले साउथ अभिनेता किच्चा सुदीप इन दिनों अपनी जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'विक्रांत रोणा' के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार किच्चा सुदीप की यह फिल्म बीते दिन यानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 'विक्रांत रोणा' के सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के बाद से ही यह सोशल मीडिया पर छा गई थी। फिल्म को लेकर दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आई। फिल्म को पहले दिन सभी भाषाओं में मिले रिस्पॉन्स के बाद जहां सबको लग रहा था कि फिल्म सुपरहिट होगी, वहीं ऐसा सोचने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। इस खबर से न केवल फैंस को बल्कि फिल्म के मेकर्स को भी बड़ा झटका लग सकता है।  

विज्ञापन

बहुप्रतीक्षित 3डी फिल्म 'विक्रांत रोणा'अपने रिलीज के कुछ ही घंटो बाद ऑनलाइन लीक हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनूप भंडारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एचडी प्रिंट में बहुत सी पायरेटेड वेबसाइट्स पर रिलीज हो चुकी है। इन साइट्स में तमिल रॉकर्स, मूवी रूल्स और टोरंट जैसे नाम शामिल हैं। इस खबर के सामने आते ही फिल्म के फैंस और उनके साथ ही मेकर्स को भी तगड़ा झटका लगा है क्योंकि लीक होने का सीधा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण बहुत बड़े स्तर पर किया गया है। किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडिज स्टारर यह फिल्म करीब 95 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है। ऐसे में भारी भरकम बजट के साथ बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए करीब 150 करोड़ रुपये का कारोबार करना बहुत जरूरी है। अब देखना यह होगा कि फिल्म कैसा कारोबार कर पाती है। वैसे यह पहली बार नहीं है कि कोई फिल्म ऐसे लीक हुई हो। इससे पहले भी कई फिल्में हैं, जो पायरेसी के जाल में फंस चुकी हैं। इनमें 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'गहराइयां', 'अतरंगी रे', 'सूर्यवंशी' और 'आरआरआर' जैसी कई बड़ी-बड़ी फिल्में शामिल हैं। आज के दौर में पायरेसी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।  
विज्ञापन

फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो अपनी फोर्स के एख पुलिस ऑफिसर के मर्डर को सुलझाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। फिल्म में किच्चा सुदीप इंस्पेक्टर विक्रांत रोणा का रोल प्ले करते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed