फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikram Bhatt Hacked starring Hina Khan will release on 31 January 2020

हिना खान की पहली फिल्म की रिलीज डेट तय, दिखेंगी फैशन मैगजीन की संपादक के रोल में

Wed, 20 Nov 2019 02:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 20 Nov 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
Vikram Bhatt Hacked starring Hina Khan will release on 31 January 2020
Hina Khan film Hacked look - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
छोटे पर्दे पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'फियर फैक्टर' और 'बिग बॉस' जैसे शोज से खूब चर्चा में रहीं अभिनेत्री हिना खान के बड़े पर्दे पर डेब्यू का मुहूर्त निकल आया है। बतौर हीरोइन हिना की पहली फिल्म अगले साल 31 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का नाम है 'हैक्ड'। साइबर क्राइम पर आधारित इस हॉरर फिल्म के निर्देशक हैं विक्रम भट्ट।
विज्ञापन


इन दिनों थोक के भाव में थ्रिलर और हॉरर फिल्में व वेब सीरीज बना रहे विक्रम भट्ट ने अपनी फिल्म 'हैक्ड' का ऐलान इसी साल मार्च में किया था। फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है और इसका पोस्ट प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है। फिल्म में हिना खान एक फैशन मैगजीन की संपादक के तौर पर दिखेंगी। फिल्म ये दिखाने की कोशिश करेगी कि क्या होगा अगर कोई शख्स आपकी निजी जिंदगी में इंटरनेट के जरिए दाखिल हो जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



फिल्म 'हैक्ड' में हिना खान के साथ रोडन शाह, मोहित मल्होत्रा और सिड मक्कड़ भी खास किरदारों में दिखेंगे। विक्रम भट्ट कभी आमिर खान के साथ फिल्म 'गुलाम' बनाकर सुर्खियों में आए थे। हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों की शक्ल सूरत बदलने वाली ट्रेंड सेटर फिल्म राज के भी वह निर्देशक रहे। विशेष फिल्म्स के वह खास निर्देशक रहे हैं लेकिन इस कंपनी से नाता तोड़ने के बाद से वह बी और सी ग्रेड फिल्में व वेब सीरीज ही बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें-  बॉलीवुड के सबसे 'उम्रदराज' दूल्हे, किसी ने 50 तो किसी ने 70 की उम्र में की शादी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed