‘हॉन्टेड 3डी’ के बाद फिर डराएंगे विक्रम भट्ट, प्रोड्यूसर आंनद पंडित के साथ मिलकर बनाएंगे खतरनाक हॉरर फिल्म
Vikram Bhatt Next Movie 1920 Cold Winter: विक्रम भट्ट हॉरर फिल्मों के मास्टर कहे जाते हैं। इन दिनों भी उनकी निर्देशित फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ दर्शकों को खूब डरा रही है। इसकी सफलता को देखते हुए उन्होंने एक और हॉरर फिल्म बनाने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी भी साझा की है।
विस्तार
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ खूब नोट छाप रही है। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए निर्देशक विक्रम भट्ट अब प्रोड्यूसर आनंद पंडित के मिलकर अगली फिल्म ‘1920 कोल्ड विंटर’ बनाएंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा चुकी है।
‘1920' फ्रैंचाइजी का नया चैप्टर होगा शुरू
फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ के बाद आनंद पंडित और विक्रम भट्ट अपकमिंग फिल्म '1920: कोल्ड विंटर' के लिए फिर साथ आए हैं। ‘हॉन्टेड 3डी इकोस ऑफ द पास्ट’ की सफलता के बाद, प्रोड्यूसर आनंद पंडित और फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने अगली हॉरर फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।
यह नई फिल्म हॉरर जॉनर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। '1920' फ्रैंचाइजी का नया चैप्टर इसके जरिए फिर से शुरू होगा। फिल्म को लेकर अधिक जानकारी मेकर्स द्वारा कुछ दिनों बाद साझा की जाएगी।
सैकनिल्क के मुताबिक ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ ने 8वें दिन यानी शुक्रवार को 51 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि 7वें दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 16.41 करोड़ रुपये हो चुका है। वीकएंड पर भी यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है।
इस फिल्म में वीएफएक्स और एआई का खूब इस्तेमाल किया गया है। इसके जरिए सीन्स को भयावह बनाया गया है। साथ ही इसमें एक लव स्टोरी को भी दिखाया गया है। इसकी कहानी में एक आदमी दूर-दराज के इलाके में बनी हवेली में आकर रहने लगता है। लेकिन यहां पर उसके साथ भयावह घटनाएं घटने लगती हैं। मामला भूत-प्रेत और उसके अतीत से जाकर जुड़ जाता है। इस फिल्म में मिमोह चक्रतर्वी, चेतना पांडे, मनवीर चौधरी और श्रुति प्रकाश जैसे एक्टर्स नजर आए हैं।